मतगणना की सभी तैयारियां पूर्ण

भोपाल 

दतिया विधानसभा उप निर्वाचन 2026

दतिया विधानसभा उप निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 3 अगस्त को होने वाली मतगणना की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। मतगणना से एक दिन पूर्व सामान्य प्रेक्षक  विजय भारती एवं जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर  स्वप्निल वानखड़े ने पॉलीटेक्निक कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र पहुंचकर विभिन्न व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतगणना कक्षों की तैयारियों, मतगणना टेबलों की व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, सुरक्षा व्यवस्था, मीडिया सेंटर, पेयजल, विद्युत, स्वच्छता तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतगणना प्रक्रिया निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई जाए।

सामान्य प्रेक्षक एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं तथा केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही प्रवेश दिया जाए। साथ ही मीडिया प्रतिनिधियों के लिए बनाए गए मीडिया सेंटर एवं अन्य सुविधाओं का भी निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिला निर्वाचन अधिकारी  स्वप्निल वानखड़े ने बताया कि मतगणना सोमवार, 3 अगस्त को प्रातः 8 बजे से प्रारंभ होगी। सर्वप्रथम डाक मतपत्र की गणना की जाएगी। इसके उपरांत ईवीएम के मतों की गणना प्रारंभ होगी। उन्होंने बताया कि मतगणना के लिए कुल 21 काउंटर बनाए गए हैं, जिनमें 20 काउंटर ईवीएम मतगणना तथा 1 काउंटर डाक मतपत्रों की गणना के लिए निर्धारित किया गया है। प्रत्येक मतगणना काउंटर पर तीन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जो निर्वाचन आयोग के निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार मतगणना कार्य संपादित करेंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मतगणना के प्रत्येक चरण में निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए तथा पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जाए।

मतगणना कार्य सम्पन्न कराने के लिये अधिकारियों को दायित्व

दतिया विधानसभा उप निर्वाचन 2026 अंतर्गत आज 3 अगस्त 2026 को शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज दतिया में मतगणना कार्य सम्पन्न किया जायेगा। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी  भूपेन्द्र कुमार कुशवाहा द्वारा आदेश जारी कर मतगणना कार्य सम्पन्न कराये जाने के लिये विभिन्न अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए है।

जारी आदेशानुसार जिन अधिकारियों को दायित्व सौंपे है उनमें  संतोष कुमार तिवारी संयुक्त कलेक्टर नोडल अधिकारी सीसीटीवी वीडियो कैमरा,  बिजेन्द्र यादव अनुविभागीय अधिकारी राजस्व भाण्ड़ेर जिला निर्वाचन अधिकारी को जानकारी मतगणना कक्ष से जानकारी उपलब्ध कराना, मतगणना सामग्री मतगणना कार्मिक प्रबंधन आदि,  अशोक अवस्थी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सेवढ़ा भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी भोपाल केा जानकारी भिजवाना एनकोर एवं ऑनलाईन संबंधित कार्य आदि, सु सुरभि जैन डिप्टी कलेक्टर आब्जर्बर को जानकारी आदि उपलब्ध कराना और  सूरज सिंह गुर्जर डिप्टी कलेक्टर बैठक व्यवस्था, बैरीकेटिंग उद्घोषणा आदि कार्य शामिल है।

 

More From Author

योगी सरकार की नीतियों का असर, वर्ष में 51 हजार मीट्रिक टन उत्पादन कर बनाया कीर्तिमान

मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना: अनाथ और असहाय बच्चों के भविष्य की मजबूत आधारशिला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13944/210

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.