मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोर गिरोहों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

भोपाल

मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संपत्ति संबंधी अपराधों एवं वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण हेतु लगातार कार्यवाहियां की जा रही है। इसी क्रम में प्रदेश में विभिन्न जिलों की पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई कर विगत तीन सप्ताह में चोरी किए गए 116 मोटरसाइक़िले , 04 ट्रैक्टर, 01 पिकअप एवं 01 कार जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

प्रमुख कार्यवाहियां

खरगोन

पुलिस ने अंतरजिला मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 3 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपियों की निशानदेही पर खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, महू एवं हरदा सहित विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 50 लाख रुपए मूल्य की 51 चोरी की मोटरसाइकिलें जब्त की गई हैं। जांच में सामने आया कि आरोपी पुराने अथवा खराब लॉक वाली मोटरसाइकिलों को निशाना बनाकर भीड़भाड़ वाले स्थानों से मात्र 5 मिनट में चोरी कर लेते थे और बाद में उन्हें कम कीमत पर ग्रामीण क्षेत्रों में बेच देते थे।

छतरपुर

थाना लवकुशनगर पुलिस ने अंतरराज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 21 मोटरसाइकिलें जब्त कीं।

सिंगरौली

जिले की थाना चितरंगी पुलिस ने 05 शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 09 मोटरसाइकिलें जब्त कीं है।

गुना

पुलिस ने जिले में दो अलग-अलग कार्यवाही कर आरोपियों को गिरफ्तार एवं एक विधि- विरुद्ध बालक को अभिरक्षा में लिया है । साथ उनके कब्जे से चोरी की 07 मोटरसाइकिलें जब्त कीं।

मंदसौर

पुलिस ने मल्हारगढ़ थाना क्षेत्र में दो वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 05 मोटरसाइकिलें जब्त कीं।

ग्वालियर

थाना जनकगंज पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की 2 एक्टिवा एवं 1 लैपटॉप जब्त किए गए।

शाजापुर

पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए चोरी की 05 मोटरसाइकिलें जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

 जीआरपी इंदौर

पुलिस ने वाहन चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की 04 मोटरसाइकिलें जब्त की है।

दतिया

थाना थरेट पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर चोरी की 04 मोटरसाइकिलें जब्त कीं।

छिंदवाड़ा

पुलिस की देहात थाना पुलिस ने दो मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए चोरी की 02 मोटरसाइकिलें जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

राजगढ़

पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में अंतरजिला एवं अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोहों का भंडाफोड़ करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में चोरी की 04 मोटरसाइकिलें, 01 पिकअप वाहन तथा अपराध में प्रयुक्त 02 मोटरसाइकिलें सहित कुल 07 वाहन बरामद की है।

सागर

जिले की खुरई शहर थाना पुलिस ने अंतरजिला ट्रैक्टर चोरी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी के 04 ट्रैक्टर जब्त किए हैं।

भिंड

पुलिस ने चार पहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की 01 कार के साथ नकदी एवं फर्जी दस्तावेज जब्त किए।

इन कार्रवाइयों से स्पष्ट है कि मध्यप्रदेश पुलिस वाहन चोरी जैसी संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के लिए निरंतर सक्रिय है। आधुनिक तकनीक, त्वरित विवेचना, मुखबिर तंत्र एवं जिलों के बीच बेहतर समन्वय के माध्यम से वाहन चोरों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है, जिससे चोरी गए वाहनों की बरामदगी के साथ-साथ संगठित अपराधों पर भी प्रभावी अंकुश लगाया जा रहा है।

 

More From Author

विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर एमपी ट्रांसको के सब-स्टेशन में हुआ सामूहिक पौध-रोपण

हरि ठाकुर स्मारक संस्थान के सहयोग से स्वर्गीय आशीष ठाकुर द्वारा रचित किताब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13944/210

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.