पूर्व मंत्री पारस चंद्र जैन के निधन पर CM डॉ. यादव ने जताया गहरा शोक, दी भावभीनी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व मंत्री पारस चंद्र जैन के निधन पर जताया गहन शोक

भोपाल से तत्काल उज्जैन पहुंचकर किया पुष्प चक्र अर्पित तथा परिजन को ढ़ाँढस बंधाया

उज्जैन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ नेता पारस चंद्र जैन के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया। निधन की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल से उज्जैन पहुंचकर स्व. जैन की पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित कर, श्रद्धांजलि दी। उन्होंने परिजन को ढ़ाँढस बंधाया । मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पारस जैन के निधन पर गहन शोक व्यक्त करते हुए कहा कि जैन वरिष्ठ एवं लोकप्रिय नेता थे। जनता के बीच उनकी गहरी पैठ थी। उन्होंने राजनीति के साथ सामाजिक क्षेत्र में भी सराहनीय कार्य किए। वे एक अच्छे पहलवान और सर्वोदयी इंसान के रूप में हमेशा याद किए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से स्व. जैन की दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं शोकाकुल परिजन को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जैन उज्जैन उत्तर से छह बार विधायक रह चुके थे, उन्होंने स्कूल शिक्षा, ऊर्जा, वन तथा खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग जैसे महत्वपूर्ण विभागों का दायित्व संभाला। ‘पारस पहलवान’ के नाम से प्रसिद्ध जैन अखाड़े में भी अपनी अलग पहचान रखते थे।

सव. जैन की पार्थिव देह पर मंत्री गौतम टेटवाल, मंत्री इंदर सिंह परमार, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, महापौर मुकेश टटवाल, उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रवि सोलंकी सहित जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारियों ने भी पुष्पांजलि अर्पित की।

मरणोपरांत नेत्रदान दो नेत्रहीन को मिलेगी रोशनी

स्व. पारस चंद्र जैन ने जीवनकाल में ही मरणोपरांत नेत्रदान करने की घोषणा की थी। मरणोपरांत नेत्रदान की प्रक्रिया पूरी की गई। इस नेत्रदान से दो नेत्रहीन व्यक्तियों को नई दृष्टि मिलेगी।

 

More From Author

सिंगरौली की कमिश्नर सविता प्रधान का भावुक कदम, कैंसर से जूझ रही बच्ची की खुशी के लिए मुंडवाया सिर

नशे के विरुद्ध कोतमा पुलिस द्वारा की गई एक और प्रभावी कार्यवाही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13944/210

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.