गुणवत्तापूर्ण और संस्कार आधारित शिक्षा ही राष्ट्र विकास की नींव: राज्यपाल पटेल

गुणवत्तापूर्ण और संस्कार आधारित शिक्षा राष्ट्र के विकास का आधार : राज्यपाल पटेल

प्रशासनिक अकादमी में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत उभरते ज्ञान क्षेत्र, उन्नत पाठ्यक्रम: दृष्टि, दिशा एवं क्रियान्वयन पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

भोपाल

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण और संस्कार आधारित शिक्षा समाज और राष्ट्र के विकास का आधार है। विकसित भारत के लिए गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा अत्यंत ज़रूरत है। युवाओं के लिए कौशल, रोज़गार और संस्कार आधारित शिक्षा समय की माँग है। शिक्षा जगत के मनीषियों को देश के युवाओं के लिए गुणवत्तापूर्ण और संस्कार आधारित शिक्षा पर विशेष चिंतन किया जाना चाहिए।

राज्यपाल पटेल ने कहा कि हर बच्चे के लिए रोजगारपरक शिक्षा सुनिश्चित करना शिक्षा जगत की सर्वोच्च प्राथमिकता होना चाहिए। प्रदेश के सभी विश्वविद्यालय और शैक्षणिक संस्थानों को अधिक से अधिक रोज़गार और कौशल आधारित पाठ्यक्रमों का संचालन करना चाहिए। विद्यार्थियों के लिए प्लेसमेंट की व्यवस्था बनाये जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि स्थानीय उद्योगों की माँग के अनुरूप पाठ्यक्रमों को तैयार करें। शैक्षणिक संस्थान, औद्योगिक संस्थानों और प्रतिष्ठानों से समन्वय करें। और आवश्यकता अनुसार शोध और अनुसंधान कर नये कोर्स डिजाइन करें ।

राज्यपाल पटेल मंगलवार को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत ''उभरते ज्ञान क्षेत्र, उन्नत पाठ्यक्रम: दृष्टि, दिशा एवं क्रियान्वयन'' पर एक दिवसीय कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। उच्च शिक्षा विभाग के तत्वावधान में आर.सी.वी.पी. नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी में कार्यशाला का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मौजूद थे।

राज्यपाल पटेल ने कहा कि आज की यह कार्यशाला राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन तथा विकसित भारत-2047 के राष्ट्रीय संकल्प को गति देने का महत्त्वपूर्ण अवसर है। जिसमें उपस्थित सभी कुलगुरु, प्राचार्य, शिक्षा विद, विशेषज्ञ, अधिकारी तथा प्रतिभागियों की सहभागिता ज्ञान आधारित भारत के निर्माण के लिए जरूरी है। उन्होंने मध्यप्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग और भारत के अलग-अलग राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IITs) के साथ प्रदेश की शैक्षणिक गुणवत्ता को बेहतर बनाने की दिशा में किए गए सहकार्यता अनुबंध (MOU) के लिए बधाई दी।  

नशा मुक्त युवा बनाना शिक्षा जगत की विशेष ज़िम्मेदारी

राज्यपाल पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत का संकल्प युवा शक्ति, ज्ञान, नवाचार, कौशल और जन सहभागिता पर आधारित है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 का उद्देश्य शिक्षा को जीवन, रोजगार, शोध, नवाचार, भारतीय ज्ञान और मानवीय मूल्यों से जोड़कर नई दिशा देना है। उन्होने कहा कि भारत दुनिया का सबसे युवा देश है। युवा स्वस्थ और सशक्त राष्ट्र के कर्णधार है। शिक्षा जगत की महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी है कि वे देश के युवाओं को शिक्षित, स्वस्थ सशक्त, संस्कारी और नशामुक्त बनाए।

राज्यपाल पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन कर किया। राज्यपाल पटेल का उच्च शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव अनुपम राजन ने पौधा भेंट कर स्वागत तथा अंगवस्त्रम् और स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया।

 

More From Author

Meta पर सरकार सख्त! PM की पोस्ट हटाने के विवाद में तलब, माफी मांगने की नौबत?

CG के बस्तर में सामाजिक न्याय की अनूठी परंपरा, अपराध करने पर देना पड़ता है सामूहिक भोज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13944/210

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.