आन-बान के साथ मनाया जाएगा स्वाधीनता दिवस

आन-बान के साथ मनाया जाएगा स्वाधीनता दिवस

स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह महात्मा गांधी स्टेडियम में होगा आयोजित

कलेक्टर पार्थ जायसवाल की अध्यक्षता में तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न

शहडोल 
स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को जिला स्तरीय मुख्य समारोह शहडोल स्थित महात्मा गांधी स्टेडियम में प्रातः 9 बजे से आयोजित किया जाएगा। इसके पूर्व सभी शासकीय, अशासकीय विभागों, स्कूल एवं महाविद्यालयों, ग्राम पंचायतों, जनपद पंचायतों तथा नगरीय निकायों में ध्वजारोहण कार्यक्रम प्रातः 7:30 बजे से आयोजित किया जाएगा।

कलेक्टर पार्थ जायसवाल की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में समारोह के सफल एवं गरिमामय आयोजन के लिए विभिन्न विभागों को आवश्यक दायित्व सौंपे गए। 7 अगस्त से जिला मुख्यालय स्थित महात्मा गांधी स्टेडियम में परेड की रिहर्सल की जाएगी। परेड के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों के बच्चे शामिल होंगे। कार्यक्रम में देशभक्ति एवं भारतीय संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन स्कूली बच्चों द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रमों के चयन के लिए अधिकारियों की टीम गठित की गई है।

इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, लोकतंत्र सेनानी एवं शहीदों के परिवारजनों को शाल एवं श्रीफल से सम्मानित किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व 14 अगस्त की रात से सभी शासकीय एवं अर्धशासकीय कार्यालयों तथा प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों पर प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर के प्रमुख चौराहों जयस्तम्भ, गांधी चौक, कॉलेज चौराहा आदि में साफ-सफाई की व्यवस्था, प्रकाश की व्यवस्था तथा फव्वारे संचालित रखने के निर्देश मुख्य नगर पालिका अधिकारी शहडोल को दिए गए हैं।

प्रातःकाल स्कूलों से प्रभात फेरी निकाली जाएगी, जिसमें विद्यार्थियों के हाथों में तिरंगा झंडा होगा। खादी से बने झंडों का उपयोग करने, कटे-फटे झंडे का उपयोग नहीं करने तथा ध्वज संहिता का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही झंडों को जमीन पर नहीं फेंकने तथा स्कूली विद्यार्थियों से शिक्षकों द्वारा झंडे एकत्र कर व्यवस्थित रूप से रखने के निर्देश दिए गए हैं। अंतिम रिहर्सल 13 अगस्त को प्रातः 9 बजे से आयोजित की जाएगी, जिसमें सभी शासकीय अधिकारियों को उपस्थित रहने के लिए कहा गया है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा जिले के मेधावी छात्रों तथा खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।

बैठक में पुलिस अधीक्षक संजय अग्रवाल, सीईओ जिला पंचायत शिवम प्रजापति, अपर कलेक्टर श्रीमती मिनिषा पाण्डेय, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती अन्तोनिआ एक्का, एसडीओपी, यातायात प्रभारी संजय जायसवाल, कोतवाली निरीक्षक राघवेन्द्र तिवारी, नगर पालिका से एसएस तोमर, सहायक संचालक जनजातीय कार्य विभाग संजय पाण्डेय सहित आयोजन से जुड़े विभिन्न अधिकारी उपस्थित रहे।

More From Author

भाग में एनीमिया से किसी भी महिला की मृत्यु होने पर होगी सख्त कार्रवाई- कमिश्नर

यूपी पंचायत चुनाव देरी मामले में हाई कोर्ट ने सरकार से मांगा रिकॉर्ड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13944/210

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.