सोना हुआ और महंगा! गोल्ड रेट ₹1.50 लाख पर पहुंचा, खरीदारी से पहले जानें ताजा भाव

मुंबई 

 गुरुवार 5 अगस्त को सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में तेजी रही। सोना 292 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ है। सोने का भाव 1,49,670 रुपये पर कारोबार कर रहा है। कल सोने का भाव 391 रुपये की बढ़त के साथ 1.46 लाख रुपये पर बंद हुआ था। बुलियन मार्केट में 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1,37,100 रुपये पर है। 22 कैरेट गोल्ड 264 रुपये चढ़ा है। अगर आप सावन में ज्वेलरी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो गोल्ड रेट जान लीजिए।

दिल्ली में आज का सोने का रेट
देश की राजधानी दिल्ली में सोने का भाव 1,49,670 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 22 कैरेट सोने का भाव 1,37,100 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।

बिहार में आज का गोल्ड रेट
बिहार की राजधानी पटना में 24 कैरेट गोल्ड 1,50,000 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। यहां दाम 327 रुपये चढ़ा है। पटना में 22 कैरेट सोने का भाव आज 1,37,420 रुपये रहा।

मुंबई में आज का गोल्ड रेट
मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,50,220 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। यहां सोना 332 रुपये महंगा हुआ है। 22 कैरेट सोने का भाव मुंबई में 1,37,600 रुपये पर है।

यूपी में आज का गोल्ड रेट
यूपी के लखनऊ में सोने का भाव 1,50,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। यहां सोने का दाम 327 रुपये चढ़ा है। 22 कैरेट सोने का भाव 1,37,420 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।

सोने की कीमतों में क्यों आई तेजी?
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव से जुड़े घटनाक्रम और वैश्विक अनिश्चितताओं ने सोने की कीमतों को सहारा दिया है। निवेशकों को उम्मीद है कि दोनों देशों के बीच समझौते की दिशा में प्रगति हो सकती है। हालांकि, दुनिया में बनी आर्थिक और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के कारण लोग अब भी सेफ हेवन के तौर पर सोने को प्राथमिकता दे रहे हैं, जिससे इसकी मांग बढ़ी है।

दूसरा बड़ा कारण अमेरिकी डॉलर और ट्रेजरी बॉन्ड यील्ड में कमजोरी है। जब डॉलर कमजोर होता है और बॉन्ड पर मिलने वाला रिटर्न घटता है, तो निवेशकों का रुझान सोने की ओर बढ़ जाता है। इसके अलावा, कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से महंगाई कम रहने की उम्मीद बढ़ी है, जिससे अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरें बढ़ाने की संभावना भी कमजोर हुई है। यह भी सोने के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।

मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि इन सभी वजहों से सोने का लंबे समय का ट्रेंड अभी भी मजबूत बना हुआ है। उनका मानना है कि निवेशकों को गिरावट आने पर खरीदारी की रणनीति अपनानी चाहिए। हालांकि, आने वाले समय में अमेरिकी फेड की नीतियों, डॉलर इंडेक्स और कच्चे तेल की कीमतों पर नजर रखना जरूरी होगा, क्योंकि यही कारण सोने की आगे की चाल तय करेंगे।

More From Author

डीडी मध्यप्रदेश पर शुरू हुआ बुंदेली समाचार, अब रोज़ दोपहर 12 बजे होगा प्रसारण

सरगुजा के 850 श्रद्धालु भारत गौरव ट्रेन से अयोध्या-काशी रवाना, करेंगे रामलला और बाबा विश्वनाथ के दर्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13944/210

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.