CM Yogi to present awards on National Handloom Day; major announcements, including a textile park, likely

लखनऊ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर वित्तीय वर्ष 2026-27 के संत कबीर राज्यस्तरीय हथकरघा पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। लोकभवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी मुख्यमंत्री हैंडलूम एवं पावरलूम उद्योग विकास योजना तथा झलकारी बाई हथकरघा एवं पावरलूम विकास योजना के लाभार्थियों को चेक भी सौंपेंगे।

इस दौरान बुनकरों और कारीगरों का सम्मान भी किया जाएगा। हथकरघा उत्पादों की प्रदर्शनी, हथकरघा क्षेत्र में नवाचार एवं तकनीक का प्रदर्शन, संत कबीर टेक्सटाइल पार्क की स्थापना की घोषणा और हथकरघा उत्पादों के प्रमुख क्रेताओं के साथ समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान समारोह के प्रमुख आकर्षण होंगे। कार्यक्रम में खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हस्तकरघा एवं वस्त्रोद्योग मंत्री राकेश सचान, मेयर सुषमा खर्कवाल के अलावा स्थानीय विधायक शामिल होंगे।

समाज में द्वेष फैलाने वालों पर गरजे योगी, कांवड़ यात्रा को बताया प्रेरणा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महिला सुरक्षा, कानून व्यवस्था, कांवड़ यात्रा, बाढ़ की स्थिति, आगामी पर्व और त्योहारों की तैयारियों, खाद की उपलब्धता तथा स्कूली वाहनों की सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की और विस्तृत निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जब समाज में जातीय विद्वेष फैलाने की साजिशें की जा रही हैं, ऐसे समय में लाखों श्रद्धालुओं की सहभागिता वाली कांवड़ यात्रा सामाजिक समरसता का प्रेरक उदाहरण बनकर सामने आई है। सरकार के साथ अनेक सामाजिक और स्वयंसेवी संस्थाएं भी श्रद्धालुओं की सेवा में जुटी हैं, जो समाज की सकारात्मक सहभागिता को दर्शाता है।

मुख्यमंत्री ने बरेली में कांवड़ यात्रा और आला हजरत उर्स को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह स्वागतयोग्य है कि इस्लामिक समुदाय ने उर्स के अवसर पर शाकाहारी भोजन वितरण की व्यवस्था की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि खाद की कोई कमी नहीं है। योगी ने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य पूरी तत्परता से जारी रहें और कहीं भी सहायता में कोई कमी न रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि शोहदों और टप्पेबाजों की पहचान सार्वजनिक की जाए।

महिला अपराध की घटनाओं को लेकर चेतावनी
मुख्यमंत्री ने बीते दिनों जौनपुर, प्रतापगढ़, गाजीपुर, बुलंदशहर, कानपुर, हरदोई में महिलाओं व बच्चियों के साथ जघन्य अपराध की घटनाओं पर कड़ी नाराजगी जताई। कहा कि ऐसे मामले किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किए जाएंगे। महिला सुरक्षा सरकार की पहले दिन से सर्वोच्च प्राथमिकता रही है और इससे किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जा सकता।

More From Author

सुदामा वाले बयान के बाद सियासत गरमाई, OP राजभर ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना

लोकभवन में संत कबीर राज्यस्तरीय हथकरघा पुरस्कार वितरित करेंगे सीएम योगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13944/210

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.