सीमा पर आमने-सामने BSF-BGB, बांग्लादेशी नागरिक की मौत के बाद भारतीय युवक के अपहरण से तनाव

ढाका
 बांग्लादेश और भारत के बीच सीमा पर तैनात सुरक्षा बलों के बीच तनाव बढ़ने की खबर है। बांग्लादेश की बॉर्डर फोर्स ने कहा है कि भारत के सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने एक बांग्लादेशी नागरिक की गोली मारकर हत्या कर दी है। बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (BGB) ने मृतक की पहचान कुलाउरी के मुरीछारा स्लम में रहने वाले 20 साल के तारा मिया के रूप में की है, जो भारतीय सीमा में घुस गया था।

BSF ने घुसपैठियों पर चलाई गोली
BGB की बटालियन के कमांडर लेफ्टिनेंट कर्नल सरकार आसिफ महमूद ने बताया कि रविवार 9 जुलाई को सुबह करीब 4 बजे तस्करों का एक समूह कुलाउरा सीमा से भारतीय इलाके में घुस गया था। BSF ने कथित तस्करों के समूह पर गोली चलाई, जिसमें तारा मिया की मौत हो गई। तारा मिया के खिलाफ तस्करी का मामला दर्ज किया गया था।

बांग्लादेशियों ने भारतीय को किया अगवा
इसके पहले शनिवार को बांग्लादेश जिले के पंचगढ़ जिले में भारतीय सीमा पर तनाव बढ़ गया जब स्थानीय लोगों ने एक भारतीय युवक को अगवा कर लिया। अगवा किए गए भारतीय नागरिक की पहचान भारत के जलपाईगुड़ी जिले के राजगंज इलाके में रहने वाले 35 साल के दीपांकर गोप के रूप में हुई है।

बांग्लादेशियों का कहना है कि उन्होंने यह कदम एक 78 साल के बांग्लादेशी को बीएसएफ के हाथों कथित अपहरण के जवाब में उठाया है। तनाव बढ़ने के बीच बीजीबी और बीएसएफ के कंपनी कमांडरों की फ्लैग मीटिंग हुई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका।

बांग्लादेशी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गोप को शनिवार सुबह बिराजोत सीमा पर मेन पिलर नंबर 742 के सब-पिलर नंबर 12 के पास पकड़ा गया। इसमें कहा गया कि दीपांकर गोप बांग्लादेशी इलाके में गन्ने के खेत में घुस गया था।

बांग्लादेश नागरिक को छोड़ने की मांग
स्थानीय लोगों का आरोप है कि इसके पहले एक बांग्लादेशी किसान तमीज उद्दीन को बीएसएफ ने पकड़ लिया था। आरोप है कि तमीज उद्दीन बुधवार सुबह अपनी गाय खोजते हुए बिराजोत बॉर्डर इलाके में गए थे। स्थानीय लोगों ने कहा कि अगर बीएसएफ तमीज उद्दीन को वापस बांग्लादेश भेज देती है तो गोप को भारतीय अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा।
विवेक सिंह

More From Author

नाकाबंदी के बावजूद खाद की कालाबाजारी! तिरपाल से ढकी पिकअप में मिले 100 कट्टे DAP

छत्तीसगढ़ में चंगाई सभा पर विवाद, हिंदू जागरण मंच का आरोप- पैसे देकर कराया जा रहा धर्म परिवर्तन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13997/202

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.