जेवर एयरपोर्ट की सफलता से कुछ लोग परेशान, जलभराव का उड़ाया मजाक: महेश शर्मा

जेवर एयरपोर्ट की सफलता से कुछ लोगों को तकलीफ, बारिश से जलभराव पर उड़ाया मजाक : महेश शर्मा

बोले, कुछ लोगों की कुंठा से साफ जाहिर है कि एयरपोर्ट की सफलता से किसे कितनी तकलीफ है

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विकास को नई गति देने वाला

लखनऊ,
जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बारिश के दौरान हुए जलभराव को लेकर मजाक उड़ाने वालों पर सांसद महेश शर्मा ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी और ऐतिहासिक परियोजना में बारिश के कारण कुछ मिनट पानी जमा होने को मुद्दा बनाकर एयरपोर्ट का मजाक उड़ाना कुछ लोगों की कुंठा को दिखाता है। इससे साफ जाहिर है कि एयरपोर्ट की सफलता से किसे कितनी तकलीफ हो रही है।

महेश शर्मा ने कहा कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विकास को नई गति देने वाला है। इससे क्षेत्र में रोजगार और निवेश के नए अवसर पैदा होंगे, साथ ही देश-दुनिया से कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी। इतनी बड़ी परियोजना में सामने आने वाली छोटी व्यवस्थागत चुनौतियां विकास की इस यात्रा को नहीं रोक सकतीं।

क्षेत्र की पहचान और अर्थव्यवस्था को बदलेगा एयरपोर्ट

सांसद ने कहा कि जेवर एयरपोर्ट आने वाले वर्षों में पूरे क्षेत्र की पहचान बदलने के साथ अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाई देगा। उन्होंने कहा कि बारिश के कुछ देर के जलभराव का वीडियो बनाकर पूरी परियोजना का मजाक उड़ाने के बजाय इसके दूरगामी प्रभाव और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विकास में इसकी भूमिका को भी देखा जाना चाहिए।

More From Author

क्षतिग्रस्त सड़कों की जल्द होगी मरम्मत, मंत्री सिंह ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

भोपाल में देशभक्ति का दिखा भव्य नजारा, LNCT ग्रुप की तिरंगा यात्रा में 7 हजार से ज्यादा विद्यार्थी शामिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13944/210

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.