तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक: मंत्री दिलीप जायसवाल ने दिया देशभक्ति का संदेश

तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक- राज्य मंत्री दिलीप जायसवाल 

 अनुपपुर हुआ तिरंगामय, बच्चों से लेकर वृद्धों तक सबके हाथों में दिखा तिरंगा  
 
 राज्य मंत्री जायसवाल के नेतृत्व में देश भक्ति और उत्साह से लबरेज़ निकाली गई तिरंगा यात्रा

अनूपपुर 
मध्यप्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। स्वतंत्रता के लिए असंख्य वीरों ने अपना सर्वस्व न्यौछावर किया, उनके त्याग और बलिदान को राष्ट्र कभी विस्मृत नहीं कर सकता। प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करना चाहिए। राज्य मंत्री जायसवाल अनूपपुर नगर में आयोजित तिरंगा यात्रा के समापन अवसर पर संबोधित कर रहे थे। 

राज्य मंत्री जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में देश और प्रदेश विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। भारत ने आर्थिक, सामरिक, तकनीकी और वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान स्थापित की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के आह्वान पर आयोजित तिरंगा यात्रा राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और कर्तव्यबोध की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है। तिरंगा यात्रा केवल उत्सव नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति समर्पण और वीर बलिदानियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का संकल्प है।

देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना से सराबोर हुआ अनूपपुर नगर 

देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना से सराबोर अनूपपुर नगर में शुक्रवार को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। राज्य मंत्री जायसवाल के नेतृत्व में निकाली गई इस यात्रा में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं, नागरिकों एवं आमजन ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। यात्रा के दौरान पूरा नगर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया और बच्चों से लेकर वृद्धों तक हर हाथ में तिरंगा दिखाई दिया, पूरा अनूपपुर नगर तिरंगामय नजर आ रहा था।

 तिरंगे के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब 

तिरंगा यात्रा का शुभारंभ पीएम एक्सीलेंस कॉलेज परिसर से हुआ। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामे विद्यार्थियों और नागरिकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। भारत माता के जयघोष, देशभक्ति के नारों और राष्ट्रगान की भावना से वातावरण गूंजायमान रहा। यात्रा में शामिल लोगों ने पूरे अनुशासन और गरिमा के साथ तिरंगे के प्रति सम्मान प्रकट किया। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए स्मार्ट सिटी क्षेत्र तक पहुंची। मार्ग में जगह-जगह नागरिकों ने यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान पूरा नगर तिरंगे के रंग में रंगा हुआ नजर आया।

 युवाओं और विद्यार्थियों में दिखा खास उत्साह 

तिरंगा यात्रा में विद्यार्थियों और युवाओं की विशेष भागीदारी रही। हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ आगे बढ़ते युवाओं ने राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। वहीं बुजुर्गों और महिलाओं की सहभागिता ने यात्रा को और व्यापक स्वरूप प्रदान किया।

तिरंगा यात्रा में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रीति रमेश सिंह, कलेक्टर रत्नाकर झा, पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती पार्वती वाल्मिक राठौर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी, अपर कलेक्टर बलवीर रमन,  जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ की पूर्व अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम, लोकतंत्र सेनानी मूलचंद अग्रवाल सहित अनूपपुर नगर के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, पत्रकार तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

More From Author

ईवी बस से जनविश्वास शिविर के लिए रवाना हुए संभागायुक्त,कलेक्टर एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी

Rahul Gandhi Defamation Case: सुप्रीम कोर्ट ने खत्म की आपराधिक कार्यवाही, यूपी सरकार की मंजूरी नहीं होने पर मिला राहत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13967/1

RO No. 13944/210

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.