मुख्यमंत्री ने विदिशा में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव को संबोधित किया

भोपाल 

प्रदेश में चल रहे बलराम कृषि महोत्सव के अंतर्गत प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को जिले के ग्राम बोरलाय से विदिशा में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव के कार्यक्रम में वुर्चअली सम्मिलित हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सर्वप्रथम कार्यक्रम में उपस्थित जैन मुनि श्री 105 तत्व सागर जी महाराज का अभिवादन करते हुए उनसे आर्शीवाद प्राप्त किया। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि बलराम महोत्सव का मुख्य उद्देश्य है नवीन तकनीकों को अपना प्राकृतिक एवं जैविक खेती के माध्यम से कृषि को लाभ का धंधा बनाना है। इस वर्ष मनाये जा रहे कृषि महोत्सव में किसानों को परंपरागत खेती के साथ कृषि की नवीन तकनीकों से भी अवगत कराकर उन्हे अपनाने हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है। किसान प्राकृतिक एवं जैविक खेती को अपनाकर अपनी धरती को उपजाऊ बनाये। इस वर्ष मनाये जा रहे कृषि महोत्सव में किसानों को परंपरागत खेती के साथ कृषि की नवीन तकनीकों से भी अवगत कराकर उन्हे अपनाने हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है। रासायनिक खाद से हमारी धरती की उर्वरा शक्ति कम हो गई है, अतः किसान जैविक और प्राकृतिक खाद के माध्यम से मिट्टी की उर्वरा शक्ति को बढ़ाये।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यह भी कहा कि आज के समय में किसान सिर्फ फसल उगाकर सिर्फ अनाज का उत्पादन नही करे, बल्कि उसकी फूड प्रोसेसिंग के क्षेत्र में भी आगे बढ़े। अनाज से ज्यादा मूल्य किसान को प्रोसेसिंग किये हुए उत्पाद से मिलेगा।

इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यह भी कहा कि प्रदेश की सरकार किसानों के हित में कार्य कर रही है। राज्य सरकार द्वारा किसानों को फसल अल्पावधि ऋण की शर्तो में भी संशोधन किया गया है। अब किसानों के लिए 31 मार्च की ड्यू डेट हटा दी गई है। किसानों को अब सिंचाई के लिये रात्रि के समय नही दिन के समय ही बिजली दी जायेगी। कवच योजना के माध्यम से डिफाल्टर किसानों के ऋण खातों में सुधार किया जा रहा है।

ड्रोन दीदी से किया वर्चुअली संवाद

बलराम कृषि महोत्सव के वर्चुअली कार्यक्रम से जुड़े मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विदिशा जिले की ड्रोन दीदी प्रभा वर्मा से भी संवाद किया। इस दौरान प्रभा दीदी ने देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि दीदीयों को ड्रोन चलाना सीखाकर उन्होंने महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ठोस कदम उठाया है। अभी तक कुल खेतों में 1160 स्प्रे किये है, एक स्प्रे का वे 300 रुपये लेती है, अभी तक उन्होने 3 लाख रुपये से अधिक राशि कमाकर वे लखपति दीदी बन गई है। इस पर मुख्यमंत्री ने उन्हें शुभाकामनाएं देते हुए कहा कि महिलाओं के पास हौसलों की कोई कमी नही है, उनकी उड़ान को सिर्फ पंख देने की आवश्यकता है, बाकी मंजिल तो वे स्वयं की प्राप्त कर लेती है।

 

More From Author

मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर के अंतर्गत मुख्यमंत्री ने ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों से किया संवाद विद्यार्थी जीवन सीखने का एक सशक्त माध्यम है

राजस्थान में सुशासन पर सीएम भजनलाल का जोर, गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13967/1

RO No. 13944/210

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.