Meloni वाले मजाक पर कांग्रेस घिरी, विदेश मंत्रालय का जवाब- कूटनीति में भाषा और सम्मान जरूरी

 नई दिल्ली

कांग्रेस की जॉर्जिया मेलोनी  पर टिप्पणी पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि इटली के साथ हमारे मजबूत संबंध, इन्हें और मजबूत करना चाहते हैं, कोई भी बात आदर के साथ रखनी चाहिए.कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को केंद्र सरकार की विदेश नीति पर तंज कसा था। 

इस दौरान कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने भी उनके साथ चुटकी ली थी. राहुल गांधी ने कहा था कि, 'पता नहीं कहां से इनके दिमाग में घुस गया कि गले पड़ना ही विदेश नीति है.' इस दौरान उन्होंने मंच पर संदीप दीक्षित के साथ मिलकर गले लगने का एक्ट भी किया था। 

रचनात्मक कांग्रेस कन्वेंशन में बोलते हुए राहुल गांधी ने कई मुद्दे उठाए थे. इसी बीच उन्होंने विदेश नीति को लेकर कहा था कि, 'पता नहीं कहां से इनके दिमाग में घुस गया… अजीब चीजें घुस जाती हैं. इनके माइंड में घुस गया कि फॉरेन पॉलिसी इज दिस…' इस दौरान उन्होंने संदीप दीक्षित को सामने बुलाया था और फिर एक्ट करते हुए उन्हें जोर से गले लगा लिया था. इसके बाद उन्होंने कहा था कि, 'इनको लगता है कि गले लगना ही फॉरेन पॉलिसी है। 

संदीप दीक्षित ने कसा था तंज
इसी दौरान संदीप दीक्षित ने राहुल गांधी को रोककर कहा था, 'एक बात पूछ सकता हूं?' फिर उन्होंने तंज करते हुए कहा था, 'मेलोनी समझ कर तो नहीं पकड़ा था…' उनके इस सवाल पर हॉल में ठहाके गूंज उठे थे और राहुल गांधी ने हंसते हुए कहा था, 'नहीं-नहीं, मैं अभी तक वहां नहीं पहुंचा हूं.' राहुल गांधी और संदीप दीक्षित का यह एक्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। 

राहुल गांधी फेल स्टैंडअप कॉमेडियन: स्वराज
बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'राहुल गांधी ने जिस तरह की असभ्य, भद्दी और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं, उससे वे विपक्ष के नेता कम और एक फेल स्टैंड-अप कॉमेडियन ज्यादा लग रहे थे। वे हल्की और छिछोरी बातें कर रहे थे।'

पीएम मोदी 38 देशों में सुरक्षित किया भारत का भविष्य: स्वराज
बांसुरी स्वराज ने राहुल पर बरसते हुए कहा-'भारत को विपक्ष के ऐसे नेता की जरूरत नहीं है जो 56 साल की उम्र में बच्चों जैसी हरकतें करे। अगर नरेंद्र मोदी की कूटनीति की बात करें, तो वे ऐसे नेता हैं जिन्होंने एक-दो नहीं, बल्कि नौ 'फ्री ट्रेड एग्रीमेंट' (मुक्त व्यापार समझौते) किए हैं, जिससे 38 देशों में भारत का आर्थिक भविष्य सुरक्षित हुआ है। ऐसा लगता है कि राहुल गांधी के पास कोई सकारात्मक एजेंडा नहीं है। अब वे सिर्फ़ सोशल मीडिया मीम्स और रील्स के लिए बयान देते हैं।'

राहुल गांधी 56 साल हो गए, पर बचपना नहीं गया: बांसुरी स्वराज
बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि गांधी की भाषा विपक्ष के नेता से अपेक्षित गरिमा के खिलाफ थी। उन्होंने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के खिलाफ राहुल गांधी ने जिस तरह की असभ्य, अश्लील और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है, वह विपक्ष के नेता जैसे संवैधानिक पद की गरिमा के पूरी तरह खिलाफ है।'

अगर नरेंद्र मोदी की कूटनीति की बात करें, तो वे ऐसे नेता हैं जिन्होंने एक-दो नहीं, बल्कि नौ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट किए हैं, जिससे 38 देशों में भारत का आर्थिक भविष्य सुरक्षित हुआ है।

बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज

कुछ तो परिपक्व होइए, केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने सिखाया

    राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने गांधी से परिपक्व होने को कहा और उन पर प्रधानमंत्री पर हमला करके भारत के लोगों का अपमान करने का आरोप लगाया।

    प्रह्लाद जोशी ने कहा, 'राहुल गांधी, आप कब बड़े होंगे? भारत को चलाने के लिए परिपक्व नेतृत्व की जरूरत होती है, न कि नौसिखिया ड्रामेबाजी की। लोकतांत्रिक रूप से चुनी हुई सरकार को 'जोकर और मसखरे' कहना साबित करता है कि आप अपनी समझ से बाहर की बातें कर रहे हैं।

गिरिराज बोले-मानसिक रूप से परेशान व्यक्ति राहुल गांधी
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने हमले को और तेज़ करते हुए राहुल गांधी को "मानसिक रूप से परेशान" बताया। उन्होंने सोनिया गांधी को सलाह दी कि वे 'उनके लिए मदद का इंतजाम करें'।

निशिकांत दुबे ने इंदिरा गांधी की तस्वीर कर दी शेयर
बीजेपी के झारखंड के गोड्डा से सांसद निशिकांत दुबे ने भारत के प्रधानमंत्री के तौर पर क्यूबा यात्रा के दौरान इंदिरा गांधी का एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में इंदिरा गांधी से क्यूबा के राष्ट्रपति फिडेल कास्त्रो गले मिल रहे हैं।

हंसना बेहद शर्मनाक, नई गिरावट: मजूमदार
केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने राहुल गांधी की टिप्पणियों को सार्वजनिक बातचीत के स्तर में एक नई गिरावट बताया। उन्होंने X पर एक पोस्ट में कहा, 'पीएम नरेंद्र मोदी जी और इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी पर भद्दे मजाक करना और कांग्रेस नेताओं का उस पर हंसना बेहद शर्मनाक है। यह सार्वजनिक बातचीत के स्तर में एक नई गिरावट है। मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं।'

More From Author

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हुए शामिल

China Tariff Evasion: अमेरिका का बड़ा आरोप, भारत समेत 40+ देश चीनी सामान की ‘री-रूटिंग’ में शामिल?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13967/1

RO No. 13944/210

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.