15 अगस्त से पचपदरा रिफाइनरी के ईंधन पर नहीं लगेगा VAT, सरकार का बड़ा फैसला

जयपुर
15 अगस्त से पहले राजस्थान की भजनलाल सरकार का बड़ा फैसला आया है। पचपदरा रिफाइनरी से प्रोसेस होकर निकलने वाले हाई और लाइट स्पीड डीजल, पेट्रोल, एविएशन टर्बाइन फ्यूल पर वैट पूरी तरह से माफ कर दिया है। वित्त विभाग का यह फैसला 15 अगस्त से लागू हो कर 31 मार्च 2027 तक चलेगा। 1 अप्रेल 2027 से फिर कोई नई व्यवस्था होगी। प्रदेश में अभी पेट्रोल पर 29.04 फीसदी और डीजल पर 17.30 फीसदी वैट लगता है।

राज्य सरकार ने पचपदरा रिफाइनरी-एचपीसीएल राजस्थान रिफइनरी लिमिटेड को टैक्स छूट वाली लिस्ट में शामिल कर लिया है। अब पचपदरा रिफाइनरी के पेट्रोल, डीजल व एटीएफ पर सार्वजनिक क्षेत्र की तीनों पेट्रोलियम कंपनियों को वैट का भुगतान नहीं करना होगा। राजस्थान में होने वाली बिक्री पर ही वैट टैक्स की छूट लागू होगी।

यह व्यवस्था 15 अगस्त 26 से 31 मार्च 27 तक लागू रहेगी। वहीं राजस्थान के नए वैट नियम भी 15 अगस्त से लागू किए जा रहे हैं। इसके अलावा 15 अगस्त से वैट के करदाताओं की पूरी जानकारी देने वाला पोर्टल भी शुरू हो जाएगा। वित्त विभाग ने वैट को लेकर कई महत्वपूर्ण अधिसूचनाएं गुरुवार को जारी कीं।

एक अधिसूचना में राजस्थान वैल्यू एडेड टैक्स एक्ट 2003 के शेड्यूल 2 में संशोधन किया है। पहले से जारी टैक्स छूट वाले 24 आइटम्स के आगे रिफाइनरी को 25वें नंबर पर जोड़ा गया है। एक दूसरी अधिसूचना में रिफाइनरी को टैक्स छूट वाली लिस्ट में शामिल किया है।

एचपीसीएल, बीपीसीएल व आइओसीएल को स्थानीय रिफाइनरी से पेट्रोल, डीजल व एटीएफ खरीदने पर इस छूट का लाभ मिलेगा। राजस्व प्रबंधन से संबंधित वैट संबंधी पोर्टल पर वैट संबंधी करदाताओं की पूरी जानकारी उपलब्ध हो सकेगी। राजस्व प्रबंधन संबंधी इस पोर्टल की शुरूआत 15 अगस्त से होगी। इसके अलावा भारत निर्मित विदेशी शराब और विदेशी शराब की खुदरा बिक्री पर 30 फीसदी व डीलरों को बिक्री पर 20 फीसदी वैट देना होगा।

पीएम मोदी ने किया था पचपदरा रिफाइनरी का लोकर्पण
5 जुलाई को पीएम नरेंद्र मोदी ने पचपदरा रिफाइनरी का लोकर्पण किया था। पचपदरा रिफाइनरी के लोकार्पण के बाद से पेट्रोल, डीजल, एटीएफ का उत्पादन शुरू हो गया है। इस रिफाइनरी में बाड़मेर,जैसलमेर के ऑयल फील्ड से आने वाले क्रूड ऑयल के अलावा खाड़ी देशों से आयातित क्रूड भी रिफाइंड हो रहा है। बाड़मेर, जैसलमेर के इलाकों में निजी कंपनी क्रूड उत्पादन में लगी है। पचपदरा रिफाइनरी के शुरू होने के बाद अब इलाके में पेट्रो कैमिकल हब का काम भी आगे बढ़ेगा।

More From Author

सुल्तानपुर में पुलिस-तस्करों की मुठभेड़, दो घायल; 1.8 किलो मॉर्फिन जब्त

एक तहसीलदार, दो पटवारियों, दो मुख्य नगर पालिका अधिकारियों, एक सहायक यंत्री और जनपद पंचायत के एक मुख्य कार्यपालन अधिकारी के निलंबन के निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13967/1

RO No. 13944/210

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.