मध्यप्रदेश BJP में जल्द होगा बड़ा फेरबदल? हेमंत खंडेलवाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से की अहम मुलाकात

भोपाल 
mp bjp दतिया उपचुनाव में हार के बाद बीजेपी में मंथन की प्रक्रिया जारी है। मध्यप्रदेश में संगठन में कसावट लाने की कवायद तेज हो गई है। दतिया में हार के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल गुरुवार को पहली बार दिल्ली पहुंचे। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच करीब आधे घंटे तक बंद कमरे में चर्चा हुई। माना जा रहा है कि इस मुलाकात में हेमंत खंडेलवाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को चुनाव की हार के पीछे के प्रमुख कारणों का फीडबैक दिया। प्रदेश संगठन में मजबूती के लिए बदलाव के संकेत हैं।

एमपी बीजेपी में दतिया में हार के बाद से जबर्दस्त उथलपुथल मची है। प्रदेश के स​भी वरिष्ठ भाजपा नेता, दिल्ली के शीर्ष नेताओं से मिल चुके हैं। दतिया में उपचुनाव में हार के बाद से मप्र के वरिष्ठ नेताओं की राष्ट्रीय नेतृत्व से मुलाकातों ने प्रदेश में सियासी सरगर्मी बढ़ा दी है।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी इससे पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से भेंट कर चुके हैं। इतना ही नहीं, एमपी के पूर्व सीएम व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह, विस अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी केंद्रीय नेतृत्व से मिल चुके हैं। वहीं प्रदेश के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा के दतिया से टिकट कटने पर भी चर्चाएं बनी हैं।

पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं की तमाम गतिविधियों से अवगत कराया
बीजेपी का प्रदेश संगठन दतिया की हार पर एक विस्तृत रिपोर्ट पहले ही दिल्ली भेज चुका है। अब स्वयं प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने दिल्ली जाकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से अकेले में मुलाकात की। दतिया विधानसभा उपचुनाव में पार्टी की हार पर बनी समिति की रिपोर्ट से उन्हें अवगत कराया। प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को हार की प्रमुख वजहें बताईं। टिकट वितरण से लेकर परिणाम आने तक की पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं की तमाम गतिविधियों से अवगत कराया।

संगठन में मजबूती और कसावट के लिए बड़े बदलावों की चर्चा
वर्तमान माहौल में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की मुलाकात बहुत अहम मानी जा रही है। माना जा रहा है कि दतिया के परिणाम ने प्रदेश और केंद्र के शीर्ष नेतृत्व को झकझोर दिया है। संगठन में मजबूती और कसावट के लिए बड़े बदलावों की चर्चा है। सीएम मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं की पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से अलग अलग मुलाकातों को भी इसी संदर्भ में देखा जा रहा है। ​

More From Author

उच्च हानि वाले क्षेत्रों में सक्सेस स्टोरी क्लस्टर मॉडल का दिखा असर

Bhopal Railway News: 2027 तक 11 रेलवे फाटक होंगे बंद, 36 ROB शुरू; 12 पर तेजी से चल रहा काम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13967/1

RO No. 13944/210

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.