उन्नाव और मेरठ में सबसे ज्यादा निवेश, 27 आईएमएलसी से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

लखनऊ
उत्तर प्रदेश के पांचों एक्सप्रेस वे के किनारे विकसित हो रहे 27 इंडस्ट्रियल मैन्युफैक्चरिंग लॉजिस्टिक क्लस्टर (आईएमएलसी) में निवेश शुरू हो गया है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, उन्नाव और मेरठ में सबसे ज्यादा निवेश किए गए हैं। उन्नाव में निवेशक कम है लेकिन रकम ज्यादा तथा मेरठ में निवेशक ज्यादा हैं और निवेश की गई रकम कम है। निवेश करने वाले औद्योगिक समूहों को यूपीडा ने करीब 300 एकड़ भूमि आवंटित भी कर दी है। दावा किया जा रहा है कि इतने निवेश में ही 8 हजार लोगों को रोजगार मुहैया होगा। अब तक 16 औद्योगिक समूहों ने पांच आईएमएलसी में 6105 करोड़ का निवेश किया है।

गंगा एक्सप्रेस के किनारे उन्नाव में विकसित किए जा रहे लॉजिस्टिक कॉरिडोर में क्रॉउन पैकेजिंग इंडिया, कैनपैक इंडिया, यूनाइटेड बेवरीज तथा ओम लॉजिस्टिक ने 4145.89 करोड़ का निवेश किया है। इन सभी को 166 एकड़ भूमि आवंटित की जा चुकी है। इन लॉजिस्टिक सेंटर में करीब एक हजार को रोजगार मुहैया होगा। निवेश के मामले में दूसरे नंबर पर मेरठ आईएमएलसी है। यहां छह औद्योगिक समूहों ने 1203 करोड़ का निवेश किया है। यूपीडा की रिपोर्ट के मुताबिक, यहां लोहम मैग्नेट्स एंड एनर्जी सॉल्यूशन, लूम सोलर प्रा. लि., हेदवी कंस्ट्रक्शन, एसएसजी फार्मा, एमएम मेटाकॉर्फ, डीएसएन ट्रेडर्स को 73.81 एकड़ भूमि आवंटित की गई है। इन औद्योगिक समूहों में 3000 से अधिक को रोजगार मुहैया होगा। यह लॉजिस्टिक क्लस्टर भी गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे विकसित किया जा रहा है।

इसी तरह फिरोजाबाद में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे के किनारे केएन इंजीनियरिंग सॉल्यूशन तथा अतुल इंजीनयिरिंग उद्योग ने 131 करोड़ रुपये का निवेश किया है। हरदोई में गंगा एक्सप्रेस वे के किनारे माउंट एवरेस्ट बेवरीज तथा ग्रेनो बेवरीज ने 494 करोड़ रुपये का निवेश किया है। दोनों समूहों को 37 एकड़ भूमि आवंटित कर दी गई है। दावा किया जा रहा है कि दो कारखानों में ही करीब एक हजार को रोजगार उपलब्ध होगा। गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे संभल में शिवांस एग्री सॉल्यूशन तथा नवज्योति मेटल्स ने 132 करोड़ रुपये का निवेश किया है। यहां भी एक हजार को रोजगार मुहैया होगा। यूपीडा के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी शशांक चौधरी के मुताबिक, आईएमएलसी में निवेशकों ने खासी दिलचस्पी दिखाई है। उद्योगों के अनुकूल इंफ्रास्ट्रक्चर मुहैया कराया जा रहा है। लॉजिस्टिक सुविधाएं बेहतर होने के नाते तेजी से निवेश हो रहा है।

कहां कितना निवेश और रोजगार की स्थिति
आआईएमएसी कंपनी कुल निवेश (करोड़ में) भूमि आवंटन (एकड़) रोजगार

फिरोजाबाद 02 131.19 13.91 750

हरदोई 02 493.88 37.64 826

मेरठ 06 1202.68 73.81 3064

संभल 02 131.82 8.08 900

उन्नाव 04 4145.89 166.042 2369

कुल 16 6105.46 299.49 7909

More From Author

यूपी में युवा अफसर बताएंगे करियर का रास्ता, स्कूलों में हर महीने होगा छात्रों से सीधा संवाद

योगी सरकार का शिक्षा पर बड़ा फोकस, 5 सर्वोदय स्कूलों में स्मार्ट क्लास शुरू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13967/1

RO No. 13944/210

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.