iPod Returns: Gen Z के बीच फिर क्यों बढ़ा पुराने iPod का क्रेज? स्मार्टफोन से अलग ये वजह

 नई दिल्ली

ऐपल ने अपने iPod को 2022 में बनाना बंद कर दिया था. लेकिन आज के समय में Gen Z के बीच iPod पर गाने सुनने का ट्रेंड फिर से लौट आया है. स्मार्टफोन का हर काम के लिए इस्तेमाल करने की बजाय नई जनरेशन म्यूजिक सुनने के लिए पुराने क्लासिक तरीके को अपना रही है. iPod के इस्तेमाल के पीछे की वजह जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे. आइए जानते हैं इसके बारे में। 

iPod क्या होता है?
गाने सुनने के लिए ऐपल ने iPod बनाया था. इसमें गाने स्टोर करके कहीं भी आसानी से सुने जा सकते हैं. इसे चलाने के लिए इंटरनेट या सिम कार्ड की जरूरत नहीं होती. लेकिन स्मार्टफोन में म्यूजिक ऐप्स आने के बाद iPod का इस्तेमाल कम होने लगा और स्मार्टफोन ने इसकी जगह ले ली। 

जानिए क्यों कर रहे हैं Gen Z iPod का इस्तेमाल

डिजिटल डिटॉक्स
आजकल के Gen Z खुद को डिजिटल डिवाइस से दूर रखने की कोशिश कर रहे हैं. वे कुछ समय के लिए स्मार्टफोन और कंप्यूटर से दूरी बनाते हैं, ताकि दिमाग पर कम असर पड़े और स्ट्रेस कम हो. ऐसे में गाने सुनने के लिए iPod उनके काफी काम आता है। 

एल्गोरिदम से दूरी
म्यूजिक ऐप्स में ऐसा एल्गोरिदम होता है, जो आपको बार-बार आपकी पसंद के ही गाने सुनाता है. इससे कुछ समय बाद लोग ऊब जाते हैं. इसी वजह से कई Gen Z यूजर्स ने iPod का इस्तेमाल फिर से शुरू कर दिया है. iPod में गाने पहले से स्टोर होते हैं और इसमें कोई एल्गोरिदम नहीं होता। 

यानी क्या सुनना है, इसका पूरा कंट्रोल सुनने वाले के हाथ में होता है. इससे म्यूजिक सुनने का एक्सपीरियंस और बेहतर हो जाता है। 

स्कूल में भी किया जा सकता है इस्तेमाल
ज्यादातर स्कूलों में स्मार्टफोन बैन होते हैं, लेकिन iPod में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता. इसी वजह से कई जगह इसे स्कूल में भी गाने सुनने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. कई Gen Z बच्चे पुराने दिनों को याद करने के लिए भी iPod का इस्तेमाल करते हैं। 

रीसेल वैल्यू बढ़ रही है
जैसे-जैसे Gen Z के बीच iPod का ट्रेंड बढ़ रहा है, वैसे-वैसे सेकंड हैंड मार्केट में इसकी कीमत भी बढ़ गई है. अब कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर सेकंड हैंड iPod पहले के मुकाबले काफी महंगे दाम में बिक रहे हैं। 

इन सभी वजहों से आजकल Gen Z के बीच iPod का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है और अब यह एक नया ट्रेंड बन चुका है। 

More From Author

चित्रकूट से लखनऊ का सफर होगा आसान, प्रतापगढ़ के रास्ते मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी; कानपुर में नहीं बदलनी होगी ट्रेन

Maruti Suzuki ला रही नई 7-Seater कार! ₹1 में 1KM का दावा, Ertiga को मिलेगी टक्कर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13967/1

RO No. 13944/210

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.