आतंकी नेटवर्क पर बड़ा प्रहार, CM मोहन यादव बोले- कार्रवाई भारत की जीरो-टॉलरेंस नीति का प्रमाण

आतंकी नेटवर्क का सफाया, आतंकवाद के प्रति हमारी जीरो-टॉलरेंस का प्रमाण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आईएसआई समर्थित आतंकी नेटवर्क के खिलाफ सफल ऑपरेशन इस बात का संकेत है कि भारत आतंकवाद के प्रति ज़ीरो टॉलरेंसी रखता है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ़ ऐतिहासिक सफलता के बाद भारत अब देश की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने वाले हर तत्व के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई जारी रखेगा।

केन्द्रीय गृह मंत्री शाह ने देशवासियों को दी जानकारी

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने 'एक्स' पर देशवासियों को जानकारी दी कि मोदी सरकार ने स्वतंत्रता दिवस से पहले आईएसआई समर्थित आतंकी गुट शहज़ाद भट्टी नेटवर्क को खत्म कर दिया और 200 से ज्यादा सदस्यों को गिरफ्तार करके उसके खतरनाक हमलों के मंसूबों को नाकाम कर दिया। भारतीय सुरक्षा बलों ने 14 राज्यों में अलग-अलग जगहों पर एक साथ ऑपरेशन चलाकर इस नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया, जो आतंकवाद के प्रति भारत की जीरो-टॉलरेंस नीति का एक बेहतरीन उदाहरण है।

गृह मंत्री शाह ने बताया कि आईएसआई से फंड पाने वाले इस गुट के पास से भारी मात्रा में सामान भी बरामद किया गया। जिसमें आईईडी, पाकिस्तान ऑर्डनेंस फैक्ट्री के निशान वाले ग्रेनेड, पिस्तौल, जिंदा कारतूस और जासूसी के लिए इस्तेमाल होने वाले सीसीटीवी कैमरे शामिल थे। यह नेटवर्क कई आतंकी गतिविधियों में शामिल था।

 

More From Author

UP Roadways के आउटसोर्स कर्मचारियों को योगी सरकार का तोहफा, मानदेय में 5% बढ़ोतरी; जुलाई से मिलेगा लाभ

पूर्व की सरकारों के एजेंडे में नहीं था युवा, तब सब कुछ माफिया की गिरफ्त में : मुख्यमंत्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13967/1

RO No. 13944/210

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.