फडणवीस ने दिल्ली जाने की चर्चाओं पर लगाया विराम, बोले- कुछ लोगों को चर्चा करने दें

मुंबई
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सीएम का पोस्ट छोड़कर दिल्ली की राजनीति में आने की अटकलों पर जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि वे दिल्ली में आए तो चर्चा हुई, जब वे मुंबई में रहते हैं तो चर्चा होती है. कुछ लोगों को उनके बारे में चर्चा करना पसंद है, इसलिए वे उन्हें आनंद लेने देते हैं l

देवेंद्र फडणवीस ने आजतक से कहा, "मुझे ऐसा लगता है कि कई निकम्मे लोग हैं, जिन्हें मेरे साथ या मेरे बारे में चर्चा करना पसंद है, इसलिए उन्हें आनंद लेने दें." सीएम फडणवीस ने कहा है कि वे मुंबई और महाराष्ट्र में ही रहेंगे. पीएम मोदी और महाराष्ट्र की जनता ने मुझे महाराष्ट्र की जिम्मेदारी सौंपी है और मैं वही निभाता रहेंगे l

महाराष्ट्र सीएम फडणवीस हाल ही में दिल्ली दौरे पर थे. इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण समेत दूसरे नेताओं से मुलाकात की थी. इसके बाद कई अटकलें लगाई जा रही थी. इन अटकलों पर जवाब देते हुए फडणवीस ने कहा था कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर राज्य की महत्वपूर्ण परियोजनाओं की जानकारी उन्हें दी थी. इस अवसर पर विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई l

देवेंद्र फडणवीस के मुंबई छोड़ने की चर्चाओं को हवा दे रहे लोगों पर तंज कसते हुए सीएम फडणवीस ने कहा, "मुझे ऐसा लगता है कि जिसे जो तारे तोड़ने हैं, जिसे जो गुब्बारे उड़ाने हैं, जिसे जो पतंग उड़वानी है, वो पतंग उन्हें उड़ाने दें. मैं महाराष्ट्र में हूं, महाराष्ट्र की जनता ने और मेरे नेता नरेंद्र मोदी जी ने महाराष्ट्र की जिम्मेदारी मुझे दी है, मैं ईमानदारी से महाराष्ट्र की जनता की सेवा कर रहा हूं और करता रहूंगा l

जब उनसे पूछा गया कि उन्हें दिल्ली कौन भेजना चाहता है तो सीएम ने कहा कि हंसते हुए कहा कि अनेक लोगों को ऐसा लगता है कि मुझे दिल्ली जाना चाहिए, लेकिन उन सबको मैं बताता हूं कि मैं मुंबई में ही रहूंगा l

बता दें कि शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत ने दावा किया था कि अगर आने वाले एक-दो महीनों में केंद्र सरकार में मंत्रिमंडल का विस्तार या फेरबदल होता है, तो महाराष्ट्र की राजनीति में भी बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. उन्होंने कहा था कि ऐसी स्थिति पैदा होने पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में जिम्मेदारी दी जा सकती हैl

More From Author

Colgate-Palmolive India पर ब्रोकरेज बंटे, Citi की ‘Sell’ से Jefferies की ‘Buy’ तक अलग-अलग राय

ईरान ने अमेरिका को दी सख्त चेतावनी, मांगें पूरी होने तक बंद रहेगा होर्मुज स्ट्रेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13967/1

RO No. 13944/210

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.