किसानों सावधान! PM Kisan की 24वीं किस्त को लेकर वायरल ₹4000 वाला वीडियो AI से बना

नई दिल्ली
 पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दरअसल, अगले हफ्ते रक्षाबंधन का त्योहार है। सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा है कि रक्षाबंधन के मौके पर सरकार पीएम किसान निधि की 24वीं किस्त जारी कर देगी। दावा तो ये भी किया जा रहा है कि इस बार की किस्त 2000 नहीं बल्कि 4000 रुपये की होगी। आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है।

क्या है दावा?
सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि रक्षाबंधन के अवसर पर देश के किसानों को पीएम-किसान योजना के तहत 24वीं किस्त के रूप में ₹4000 की राशि दी जाएगी। हालांकि, PIB फैक्ट चेक में यह दावा फर्जी बताया गया है। PIB फैक्ट चेक के सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर शेयर किए गए एक पोस्ट में बताया गया है कि यह वीडियो AI से बनाया गया है। केंद्र सरकार द्वारा ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई है।
दावा: सोशल मीडिया पर एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि रक्षाबंधन के अवसर पर देश के किसानों को #PMKISAN योजना के तहत 24वीं किस्त के रूप में ₹4,000 की राशि दी जाएगी।#PIBFactCheck

कब तक आने की उम्मीद
मीडिया रिपोर्ट में यह उम्मीद की जा रही है कि सरकार अक्टूबर के महीने में दशहरा तक 24वीं किस्त पर ऐलान कर सकती है। कहने का मतलब है कि 24वीं किस्त के लिए अभी करीब डेढ़ महीने का इंतजार करना पड़ेगा। वहीं, किस्त की रकम में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। किसानों को 2000 रुपये की किस्त आएगी।

पोस्ट में आगे बताया गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा PM-KISAN की 23वीं किस्त 20 जून 2026 को जारी की जा चुकी है। भारत सरकार द्वारा 24वीं किस्त को लेकर अभी तक ऐसी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। कृपया सतर्क रहें। ऐसे भ्रामक और सनसनीखेज कंटेंट के झांसे में न आएं और इन्हें आगे फॉरवर्ड न करें।

कहां से जारी की गई थी 23वीं किस्त
पश्चिम बंगाल के तरकेश्वर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी की गई थी। इसके तहत डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से नौ करोड़ 44 लाख से अधिक किसानों के बैंक खातों में 18,880 करोड़ रुपये से अधिक की राशि हस्तांतरित की गई। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 फरवरी 2019 को गोरखपुर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी।

योजना की राशि डीबीटी के माध्यम से दो-दो हजार रुपये प्रति किस्त के रूप में तीन बार में सीधे लाभार्थी के खाते में भेजी जाती हे। इसके तहत पात्र किसान परिवार के एक सदस्य को प्रतिवर्ष कुल छह हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिलती है।

eKYC है जरूरी
पीएम किसान निधि योजना में रजिस्टर्ड किसानों के लिए eKYC जरूरी है। अब CSC VLE लॉगिन, पीएम किसान मोबाइल ऐप और राज्य के अधिकृत यूजर लॉगिन के लिए बायोमेट्रिक-आधारित eKYC का विकल्प उपलब्ध है। अगर आपने eKYC नहीं कराया है तो 24वीं किस्त अटक सकती है।

More From Author

रक्षाबंधन पर बहनों के सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश दे रही विष्णु भैया की सरकार

रावलपिंडी में बढ़ा तनाव: पाकिस्तान सरकार ने संवेदनशील इलाकों में सेना की 3 कंपनियां उतारीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13967/1

RO No. 13944/210

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.