रविवार तड़के भूकंप के तेज झटकों से दहला जापान, टोक्यो में मची अफरातफरी; 23 जख्मी

 टोक्यो 

जापान में रविवार तड़के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. राजधानी टोक्यो समेत पूर्वी जापान के कई इलाकों में आए इस भूकंप की प्रारंभिक तीव्रता 5.9 मापी गई है. अधिकारियों के मुताबिक, भूकंप के कारण 23 लोग घायल हुए हैं, हालांकि इनमें से ज्यादातर को मामूली चोटें आई हैं. भूकंप के बाद सुनामी का कोई खतरा नहीं बताया गया है। 

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) के मुताबिक, भूकंप का केंद्र दक्षिणी इबाराकी प्रांत में था और इसकी गहराई करीब 70 किलोमीटर थी. यह इलाका लगातार भूकंपीय गतिविधियों के लिए जाना जाता है. वहीं, अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) ने भूकंप की प्रारंभिक तीव्रता 5.8 दर्ज की है. भूकंप के झटके टोक्यो क्षेत्र में भी महसूस किए गए. फिलहाल किसी बड़े नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है। 

चार प्रांतों में 23 लोग घायल

अधिकारियों के मुताबिक, भूकंप के कारण क्षेत्र के चार प्रांतों में कुल 23 लोग घायल हुए हैं. इनमें सैतामा में 9, कानागावा में 9, चिबा में 4 और इबाराकी में एक व्यक्ति घायल हुआ है। 

ज्यादातर लोगों को उस समय चोट लगी, जब वे सो रहे थे और अचानक आए भूकंप के झटकों से घबराकर उठ गए. अधिकारियों ने बताया कि कुछ लोग हड़बड़ी में बिस्तर से उठते समय गिर गए, जबकि कुछ फर्नीचर या दरवाजों से टकराकर घायल हुए। 

जापानी अखबार योमिउरी के मुताबिक, कानागावा प्रांत के योकोहामा में 80 साल से अधिक उम्र की एक महिला भूकंप के दौरान अपने बिस्तर से गिर गई. हादसे में उसके कूल्हे में गंभीर चोट आई है। 

बीती 28 जुलाई को आया था 7.1 तीव्रता का भूकंप
बता दें कि जापान में भूकंप आते रहते हैं. बीते महीने 28 जुलाई को जापान के क्यूशू द्वीप पर 7.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया था. यह भूकंप कुमामोतो क्षेत्र में आया और इसके बाद सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई. जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) के मुताबिक भूकंप के बाद 1 मीटर तक ऊंची लहरें उठने की आशंका जताई गई थी. तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने और जरूरत पड़ने पर तुरंत सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की गई थी। 

जापान दुनिया के उन देशों में शामिल है जहां भूकंप सबसे ज्यादा आते हैं. इसी वजह से यहां भूकंप और सुनामी की चेतावनी देने वाला सिस्टम दुनिया के सबसे बेहतर सिस्टम में गिना जाता है. यह सिस्टम कुछ ही सेकंड में लोगों को अलर्ट भेज देता है जिससे जान माल का नुकसान कम करने में मदद मिलती है. क्यूशू द्वीप पर रहने वाले लोगों को फिलहाल सतर्क रहने और अधिकारियों के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है. आने वाले घंटों में स्थिति साफ होने की उम्मीद है। 

More From Author

हॉकी वर्ल्ड कप में भारत के लिए करो या मरो का मुकाबला, ऑस्ट्रेलिया से होगी टक्कर

18 सितंबर तक मंगल-राहु का नवपंचम राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13967/1

RO No. 13944/210

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.