गोविंदा ने अफेयर और दूसरी शादी की अफवाहों पर लिया सख्त एक्शन, फर्जी खबरें फैलाने वालों को चेतावनी

गोविंदा और सुनीता आहूजा का रिश्ता मुश्किल दौर से गुजर रहा है. सुनीता कई दफा पति गोविंदा पर पब्लिकली ये आरोप लगा चुकी हैं कि उनका को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार संग अफेयर चल रहा है और वो दूसरी शादी की प्लानिंग कर रहे हैं. पत्नी के दावों पर गोविंदा ने पलटवार भी किया था. ऐसे में सोशल मीडिया पर गोविंदा को लेकर तरह-तरह की बातें चल रही हैं. अब एक्टर ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर झूठी और गलत खबरें फैलाने वालों को चेतावनी दी है.

गोविंदा लेंगे एक्शन
बताया जा रहा है कि गोविंदा ने अपने खिलाफ झूठी खबरे फैलाने और क्रिएट करने वालों को वॉर्निंग देते हुए नोटिस जारी किया है. गोविंदा ने अपने नोटिस में कंटेंट क्रिएटर्स, सोशल मीडिया यूजर्स, डिजिटल प्लेटफॉर्म, मीडिया और पब्लिशिंग हाउस को उनके परिवार के खिलाफ फर्जी और AI से तैयार किए हुए गलत कंटेंट शेयर ने करने को लेकर सख्त चेतावनी दी है.

दरअसल, हाल ही में कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि गोविंदा ने अपनी को-स्टार रानी स्वर्णकार संग कोर्ट में कोर्ट चुपचाप शादी कर ली है. इससे पहले गोविंदा के तलाक की खबरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं, जिन्हें बाद में गलत और झूठा बताया गया था. इन झूठे दावों से परेशान होकर गोविंदा ने अपने खिलाफ गलत खबरें फैलाने, क्रिएट करने और पब्लिश करने वालों के खिलाफ लीगल एक्शन लेने की चेतावनी दी है.

गोविंदा के मैनेजर ने क्या कहा?
गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने आज तक संग इस बात को कंफर्म किया है कि एक्टर ने सुनीता आहूजा संग अपनी शादी को लेकर चल रही अफवाहों और फर्जी बातों को फैलाने वालों के खिलाफ कोर्ट में कानूनी मामला दर्ज कराया है. मैनेजर ने कहा- बिल्कुल, हम एक्शन लेंगे. क्या बकवास बातें चल रही हैं इंटरनेट पर. एक्टर की लाइफ को क्या समझ रखा है. उन्होंने यह भी कहा कि इन अफवाहों को फैलाने वाले हर व्यक्ति की पहचान की जाएगी और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

सुनीता ने गोविंदा पर लगाए आरोप
बता दें कि सुनीता ने हाल ही में गोविंदा संग अपने तलाक का केस वापस ले लिया है. सुनीता ने राखी सावंत संग फोन पर हुई बातचीत में ये दावा किया था कि गोविंदा और कोमल शादी की प्लानिंग कर रहे थे, इसलिए उन्होंने केस वापस लिया है. सुनीता ने लॉक अप शो में भी गोविंदा के अफेयर को लेकर कई दावे किए थे.

वहीं, बीते दिनों गोविंदा जब एयरपोर्ट पर कोमल रानी संग नजर आए थे, तब पैपराजी संग बातचीत करते हुए सुनीता ने गोविंदा को खरी-खोटी सुनाई थी. सुनीता ने कहा था कि गोविंदा को शर्म आनी चाहिए कि वो बेटी की उम्र की लड़की को लेकर घूम रहे हैं. हालांकि, गोविंदा की दूसरी शादी और अफेयर की खबरों को गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने गलत और बेबुनियाद बताया था. उन्होंने कहा था कि गोविंदा की छवि को खराब किया जा रहा है.

More From Author

पिकनिक के दौरान डैम में बिना कपड़ों के नहाता दिखा प्रिंसिपल, VIDEO वायरल होते ही हुआ एक्शन

उसेन बोल्ट से भी तेज दौड़ा रोबोट, 9.39 सेकंड में 100 मीटर पूरा कर रचा इतिहास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13967/1

RO No. 13944/210

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.