उत्तर प्रदेश में 17 IAS अधिकारियों का तबादला, संगीता सिंह को मुरादाबाद मंडल की कमान

मुरादाबाद

 यूपी में एक बार देर रात तबादला एक्सप्रेस चली है। योगी सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में फेरबदल कर करते हुए 17 आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया है। इनमें अलीगढ़ की मंडलायुक्त रहीं संगीता को मुरादाबाद का कमिश्नर नियुक्त किया गया है। मुरादाबाद में अब तक कमिश्नर रहे आईएएस अफसर आंजनेय की 14 अगस्त को प्रतिनियुक्ति खत्म हो गई थी। उन्हें वापस सिक्किम भेज दिया गया है। इसके अलावा प्रतीक्षारत रहीं आईएएस अमृत पाल कौर भी नियुक्ति दी गई है।

शासन की ओर से जारी तबादला लिस्ट के अनुसार अलीगढ़ की मंडलायुक्त संगीता सिंह को मुरादाबाद की कमिश्नर, प्रयागराज में राजस्व परिषद सदस्य रहे ओम प्रकाश आर्य को मंडलायुक्त अलीगढ़, आयुक्त ग्राम विकास एवं सचिव रहे गौरी शंकर प्रियदर्शी को महानिदेशक आयुष एवं मिशन निदेशक राष्ट्रीय आयुष मिशन, महानिदेशक आयुष एवं मिशन निदेशक रहीं चैत्रा वी को राजस्व परिषद सदस्य (प्रशासनिक), सचिव समाज कल्याण विभाग रहे प्रमोद कुमार उपाध्याय को आयुक्त ग्राम्य विकास उत्तर प्रदेश, सचिव नगर विकास विभाग रहे रवींद्र कुमार को प्रबंधक निदेशक उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय), मुख्य कार्यपालक अधिकारी उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड रहे मासूम अली सरवर को प्रबंधक निदेशक, उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) एवं राज्य मिशन निदेशक, प्रबंध निदेशक जल निगम ग्रामीण रहे डॉ. राज शेखर को सचिव नियोजन विभाग, आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता रहे योगेश कुमार को प्रबंध निदेशक जल निगम ग्रामीण, सचिव उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयोग रहे कुमार प्रशांत को आयुक्त एवं निबंधक, सहकारिता, सचिवालय प्रशासन विभाग में सचिव रहे गुर्राला श्रीनिवासुलु को सचिव उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयोग बनाया गया है।

अमृत पाल कौर को भी मिली नियुक्ति
प्रतीक्षारत आईएएस अमृत पाल कौर को संयुक्त प्रबंधक निदेशक उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल्स संघ लिमिटेड, विशेष सचिव कृषि उतपादन आयुक्त शाखा विशेष सचिव रहे देवेंद्र कुमार पांडेय को विशेष सचवि उपभोक्ता मामले, लखनऊ विकास प्राधिकरण सचिव रहे विवेक श्रीवास्तव को विशेष सचिव पशुधन विभाग, उच्च शिक्षा विभाग सचिव रहे अमृत त्रिपाठी को सदस्य (न्यायिक) राजस्व परिषद प्रयागराज और राजस्व परिषद सदस्य (न्यायिक) रहे ओम प्रकाश राय को विशेष सचिव उच्च शिक्षा विभाग बनाया गया है। इसके अलावा संयुक्त प्रबंधक निदेशक उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल्स संघ रहे नवीनीत सेहारा को अभी कोई पद नहीं दिया गया, फिलहाल इन्हें सुयक्त प्रबंधक निदेशक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल्स संघ लिमिटेड के पद से अवमुक्त किया जाना है।

तीन दिन पहले आईपीएस अफसरों के हुए थे तबादले
यूपी सरकार ने गुरुवार रात सात जिलों के एसपी समेत नौ आईपीएस अधिकारियो का तबादले किए थे। जिन जिलों के एसपी बदले हैं, उनमें मेरठ, गोंडा, झांसी, बिजनौर, सुलतानपुर, बलरामपुर और संभल शामिल हैं। एसपी गोंडा विनीत जायसवाल को एसपी सुलतानपुर व एसपी सुल्तानपुर चारू निगम को एसपी यूपी-112 लखनऊ बनाया गया है। मेरठ के एसएसपी अविनाश पांडेय को डीजीपी मुख्यालय लखनऊ से संबद्ध कर दिया गया है। एसएसपी झांसी बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति को एसएसपी मेरठ बनाया गया है। बिजनौर के एसपी अभिषेक को एसपी गोंडा बनाया गया है। एसपी बलरामपुर विकास कुमार एसएसपी को झांसी बनाया गया है। संभल के एसपी कृष्ण कुमार एसपी बिजनौर बनाए गए हैं। वहीं हाल ही में प्रोन्नति पाकर आईपीएस बने विकास चंद्र त्रिपाठी को बाराबंकी से एसपी सम्भल बनाया गया है। इसी तरह मार्तण्ड प्रकाश सिंह को हरदोई से बलरामपुर बनाया गया है।

More From Author

निर्माण श्रमिकों के 200 मेधावी बच्चों का होगा सम्मान, CM विष्णुदेव साय करेंगे ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना’ समारोह का शुभारंभ

कश्मीरी पंडितों को आतंकियों ने भेजी धमकी, पत्र में नाम लिखकर कहा- ‘हर हरकत पर नजर है’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13967/1

RO No. 13944/210

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.