Bajaj की नई बाइक को लेकर बड़ा खुलासा, पहली बार करेगी ऐसा एक्सपेरिमेंट; डिटेल्स लीक

नई दिल्ली

बजाज ऑटो भारतीय बाजार में एक नए तरीके की बाइक लॉन्च करने वाली है. अब तक कंपनी कम्यूटर और परफॉर्मेंस फोकस्ड बाइक लॉन्च कर चुकी है. ये कंपनी की पहली एडवेंचर बाइक होगी. भारत में इस मोटरसाइकिल को कई बार टेस्ट करते हुए देखा गया है. कयास हैं कि कंपनी इस बाइक को 2026 में ही लॉन्च करेगी। 

बजाज अपनी एडवेंचर बाइक को भारत से पहले ब्राजील में लॉन्च कर सकता है. भारत में ये बाइक फेस्टिव सीजन में लॉन्च हो सकती है. हालांकि, बजाज ने आधिकारिक रूप से इस बाइक के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है. ब्राजील में इस बाइक का डेवलपमेंट शुरू हो गया है। 

क्या होगा बाइक में खास?
बजाज ब्राजील के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर वाल्डिर फरेरा (Waldyr Ferreira) ने इसका संकेत दिया है कि क्रिसमस गिफ्ट के रूप में ये बाइक लॉन्च हो सकती है. इस बाइक का नाम बजाज ट्रैकर (Trekker) हो सकता है. कंपनी ने इस नाम को ट्रेड मार्क कर लिया है। 

हालांकि, आधिकारिक रूप से बजाज ने इसका नाम कन्फर्म नहीं किया है. इसका डिजाइन आजकल आने वाली किसी भी दूसरी एडवेंचर बाइक जैसा ही होगा. इसमें लंबा फ्रंट एंड, बीक-स्टाइल मडगार्ड, फ्रोक गेटर्स, लंबी सिंगल-पीस सीट और ऊपर की तरफ उठाया गया एग्जॉस्ट मिलेगा। 

टेस्टिंग के दौरान बाइक में स्पोक व्हील्स को भी स्पॉट किया गया है. कयास हैं कि ये बाइक 19 इंच के फ्रंट और 17 इंच के रियर व्हील्स के साथ आ सकती है. ये सेटअप बाइक को सड़क पर बेहतर स्टेबिलिटी देने के साथ हल्के ऑफ-रोड पर भी मदद करेगा.
दमदार इंजन के साथ आएगी। 

वैसे बजाज इस बाइक में पल्सर एन250 का इंजन इस्तेमाल कर सकती है, जो एक दमदार विकल्प है. कंपनी इसमें 249 सीसी का एयर/ऑयल कूल्ड सिंगल सिलेंडर इंजन दे सकती है. पल्सर में ये इंजन 24.5 पीएस की पावर और 21.5 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. ये 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है। 

बजाज इस इंजन में एडवेंचर बाइक के मुताबिक कुछ बदलाव सकता है, जिससे इसका पावर आउटपुट अलग हो. इस बाइक का सीधा मुकाबला हीरो एक्सपल्स 210, येज्दी एडवेंचर और सुजुकी वी-स्टॉर्म एसएक्स से होगा. ये इंजन बजाज को बाइक की कीमत कम रखने में मदद करेगा। 

More From Author

नर्सिंग फर्जीवाड़े में छात्रों को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने याचिका की खारिज; कॉलेजों ने CBI जांच पर दी सहमति

प्रदेश में बोनी का लक्ष्य लगभग पूरा! 48.69 लाख हेक्टेयर के मुकाबले 97% क्षेत्र में हुई बुआई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13967/1

RO No. 13944/210

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.