मंत्री टेटवाल ने प्रशिक्षण अधिकारियों को दी बधाई

भोपाल 

कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  गौतम टेटवाल ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 के लिए मध्यप्रदेश के दो व्यावसायिक प्रशिक्षण अधिकारियों के चयन पर उन्हें बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण व्यावसायिक प्रशिक्षण और कौशल विकास के क्षेत्र में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान है। दोनों प्रशिक्षण अधिकारियों का चयन प्रदेश के लिए गौरव का विषय है और इससे कौशल विकास तंत्र से जुड़े प्रशिक्षकों एवं प्रशिक्षणार्थियों को प्रेरणा मिलेगी।

भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय द्वारा व्यावसायिक प्रशिक्षण एवं उद्यमिता विकास में उत्कृष्टता श्रेणी में देशभर से चयनित प्रशिक्षण अधिकारियों की सूची में मध्यप्रदेश के दो अधिकारियों को स्थान मिला है। प्रदेश से  रीना गुप्ता, शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), उज्जैन तथा  ज्योतिबाला राठौर, राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान (महिला), इंदौर ,का चयन राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 के लिए किया गया है। भारत सरकार द्वारा जारी सूची में दोनों अधिकारियों को मध्यप्रदेश के प्रतिनिधि के रूप में शामिल किया गया है।

 रीना गुप्ता का चयन दिव्यांग प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण प्रदान करने के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए किया गया है। उन्होंने दिव्यांग प्रशिक्षणार्थियों को गुणवत्तापूर्ण व्यावसायिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वहीं  ज्योतिबाला राठौर का चयन व्यावसायिक प्रशिक्षण एवं उद्यमिता विकास के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए किया गया है।

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 का सम्मान समारोह 5 सितंबर 2026 को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। समारोह में राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मू द्वारा चयनित प्रशिक्षण अधिकारियों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कार के अंतर्गत प्रशस्ति प्रमाण-पत्र, 50 हजार रुपये की नगद राशि एवं पदक प्रदान किया जाएगा।

मध्यप्रदेश के दोनों प्रशिक्षण अधिकारियों का राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 के लिए चयन प्रदेश में व्यावसायिक प्रशिक्षण, कौशल विकास एवं उद्यमिता विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों को मिली महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पहचान है। यह उपलब्धि प्रदेश के प्रशिक्षण अधिकारियों, प्रशिक्षकों, प्रशिक्षणार्थियों और कौशल विकास से जुड़े संस्थानों के लिए प्रेरणादायी है तथा व्यावसायिक प्रशिक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए किए जा रहे प्रयासों को और अधिक प्रोत्साहित करेगी। 

More From Author

उफनती इंद्रावती के बीच चित्रकोट का अद्भुत नजारा, देखने वालों की थमी नजरें

‘खेलो इंडिया संवाद’ में वर्चुअली जुड़े मुख्यमंत्री डॉ. यादव, खेलों को बढ़ावा देने पर जोर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13967/1

RO No. 13944/210

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.