विवाद के बाद बाबा रामदेव का कंगना को तोहफा, एक्ट्रेस ने कहा- भाई का प्रेम स्वीकार करती हूं

 नई दिल्ली

बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत का कुछ दिनों से कई सारे लोगों के साथ विवाद चल रहा था. इसमें एक योग गुरू बाबा रामदेव भी थे. उन्होंने कंगना के 'गटर' बयान को लेकर उनकी जबरदस्त आलोचना की थी. उनके बयान से एक्ट्रेस नाराज हुईं और उन्होंने भी पलटवार किया. ये विवाद कुछ समय पहले ही शुरू हुआ था, लेकिन आज त्योहार के मौके पर इसका अंत हो गया है। 

रामदेव ने बढ़ाया संधि का हाथ
स्वामी रामदेव ने रक्षाबंधन के मौके पर कंगना रनौत संग अपना विवाद भुलाते हुए उन्हें मिठाई-तोहफे भेजे. मीडिया के सामने उन्होंने खुद इस बात का ऐलान किया, और अपने विवाद पर चुप्पी तोड़ी. रामदेव ने कहा- बहन कंगना रनौत को गिफ्ट और मिठाई हम बाई पोस्ट भेज रहे हैं. किसी भी कारण से देश में नफरत नहीं होनी चाहिए और ना ही एक दूसरे के प्रति बैर की भावना होनी चाहिए. इसलिए हमने बैर का परित्याग कर दिया है। 

रामदेव ने बताया कि तोहफे और मिठाई भेजने के साथ-साथ वो कंगना रनौत को फोन भी करेंगे. उन्होंने कहा, 'पिछले दिनों एक विवाद उठा था कि स्वामी रामदेव और कंगना के बीच कहीं विवाद तो नहीं हो गया है. इस विवाद को संवाद से खत्म करें और आज हम बहन कंगना को फोन भी करेंगे और उनको बोलेंगे कि बहन कंगना रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं। 

कंगना ने स्वीकार किया योग गुरू का प्यार
स्वामी रामदेव से आए इस मैसेज को पाकर कंग
ना भी खुश हुईं. उन्होंने उनके भेजे हुए प्यार को स्वीकार किया और उन्हें अपना बड़ा भाई बताया. इंस्टाग्राम स्टोरी पर बीजेपी सांसद ने लिखा- त्योहार का दिन होता ही सब भूल-चूक माफ करने के लिए है. मेरे भाई बाबा रामदेव जी ने बहुत अच्छा कहा कि विवाद नहीं संवाद होना चाहिए. आज रक्षाबंधन के दिन मैं उनकी मिठाई और बड़े भाई का प्रेम, दोनों स्वीकार करती हूं. बहुत धन्यवाद, ईश्वर आपको लंबी आयु दे। 

बता दें कि रामदेव ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में कंगना के गटर बयान पर कहा था कि उनकी मानसिक हालत ठीक नहीं है. उनके खिलाफ पार्टी को एक्शन लेने की जरूरत है. रामदेव ने उनके बचपन और पढ़ाई-लिखाई पर भी सवाल उठाए थे, जिससे कंगना काफी नाराज हुई थीं। 

More From Author

स्ट्रीट लाइट की झूठी रिपोर्टिंग पर बड़ा ऐक्शन, कानपुर में 11 कर्मचारी निलंबित; अफसरों के तबादले

रक्षाबंधन पर सफाईमित्र बहनों का सम्मान, महापौर ने कहा- आप ही शहर की असली ताकत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13967/1

RO No. 13944/210

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.