2029 में राहुल गांधी ही होंगे प्रधानमंत्री! कांग्रेस मंत्री के बयान से TVK से टकराव के संकेत

चन्नई 
तमिलनाडु के मंत्री एस राजेश कुमार ने कहा है कि यदि गठबंधन सहयोगी तमिलगा वेत्री कषगम 2029 के लोकसभा चुनाव के लिए राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने का समर्थन नहीं करती है, तो कांग्रेस के दोनों मंत्री राज्य मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे देंगे। साथ ही उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी ही भारत के अगले प्रधानमंत्री होंगे।

सत्तारूढ़ टीवीके के मंत्रियों, विधायकों और सदस्यों की ओर से मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय को अगले लोकसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने की मांग की जा रही है। इसबीच राजेश कुमार ने कहा कि अगर गठबंधन सहयोगी इस मुद्दे पर कांग्रेस के रुख का समर्थन नहीं करती है, तो वह और उनके सहयोगी पी विश्वनाथन (उच्च शिक्षा मंत्री) अपने पदों से इस्तीफा देने के लिए तैयार हैं।

कांग्रेस ने दिया था सरकार बनाने में साथ
मई में कांग्रेस ने विजय के नेतृत्व वाली टीवीके को सरकार बनाने के लिए समर्थन देने का फैसला किया था। इसके बाद कांग्रेस को राज्य मंत्रिमंडल में जगह दी गई थी। रविवार को कन्याकुमारी में एक कार्यक्रम में राजेश कुमार की नाराजगी सामने आई। उनके बयान से संकेत मिलता है कि कांग्रेस अपने रुख से कोई समझौता करने के लिए तैयार नहीं है।

हालांकि, विश्वनाथन से तत्काल इस बारे में प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी। कुमार के बयान से कांग्रेस और टीवीके के बीच संबंधों में दरार पैदा होने की आशंका जताई जा रही है।
दूसरे मंत्री भी राहुल को बता चुके उम्मीदवार

विश्वनाथन ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी 'निश्चित तौर पर' 2029 के लोकसभा चुनाव के लिए INDIA गठबंधन की ओर से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार हैं। विश्वनाथन ने कहा, 'कांग्रेस नेताओं के रूप में हम पूरी तरह स्पष्ट हैं। हमारे चहेते नेता एवं विपक्ष के नेता राहुल गांधी 2029 के चुनाव के लिए INDIA गठबंधन की ओर से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार हैं।'

TVK नेताओं का ऐलान
18 अगस्त को ही तमिलनाडु सरकार में मंत्री एम शरतकुमार ने विजय को अगला पीएम बताया है। उन्होंने कहा, 'हमारे नेता, जो हमारे दिलों में, घरों और सेंट जॉर्ज फोर्ट में सीएम हैं। वह अगले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। आप बगैर एएम और पीएम देखे काम करते हैं। आप निश्चित रूप से अगले पीएम हैं।'

सीटों का गणित
खास बात है कि राज्य में टीवीके के पास 107 विधायक हैं और बहुमत के लिए 118 की जरूरत है। ऐसे में 5 सीटों वाली कांग्रेस समेत कई दलों ने उसे समर्थन दिया है। इनमें MDMK भी शामिल है, जिसके प्रमुख वाइकू भी राहुल गांधी की उम्मीदवारी के समर्थन में हैं। तमिलनाडु में कुल 234 विधानसभा सीटें है।

उन्होंने कहा कि INDIA गठबंधन की प्रमुख होने के नाते राहुल गांधी को पीएम उम्मीदवार पेश कर सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें नहीं लगता कि विजय की ऐसी कोई इच्छा है। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री से अपने मंत्रियों पर लगाम लगाने के लिए कहा है। वाइकू के अनुसार, 'कांग्रेस INDIA ब्लॉक की राष्ट्रीय स्तर पर प्रमुख है। ऐसे में सिर्फ राहुल गांधई को ही पीएम उम्मीदवार बनाया जा सकता है। कोई विकल्प की संभावनाएं नहीं हैं।'

More From Author

उप मुख्यमंत्री ने शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण, आदिवासी महासम्मेलन में भी हुए शामिल

जोकोविक का 25वां ग्रैंड स्लैम जीतने का सपना टूटा, नावोन ने 5 सेट में किया बड़ा उलटफेर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13967/1

RO No. 13944/210

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.