दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईशान किशन का ऐतिहासिक धमाका, पहली पारी में दोहरा शतक के बाद दूसरी पारी में जड़ा अर्धशतक

चेन्नई 
ईशान किशन ने दलीप ट्रॉफी के फाइनल में पहली पारी के बाद दूसरी पारी में भी अपने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 66 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर लिया और इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया है. ईशान ने पहली पारी में दोहरा शतक लगाने के बाद दूसरी पारी में अर्धशतक लगाने के साथ दलीप ट्रॉफी के इतिहास में फाइनल मुकाबले की दोनों पारियों में एक शतक और एक अर्धशतक लगाने का दुर्लभ रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

इससे पहले ये रिकॉर्ड अशोक मनकड़ के नाम दर्ज था. उन्होंने 1969-70 के दलीप ट्रॉफी फाइनल में वेस्ट जोन का प्रतिनिधित्व करते हुए साउथ जोन के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की थी. मनकड़ ने पहली पारी में 97 रन बनाकर शतक से मामूली दूरी पर रुक गए थे, लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने 111 रन की बेहतरीन शतकीय पारी खेलकर अपनी छाप छोड़ी. फाइनल की दोनों पारियों में अर्धशतक और शतक लगाने का यह अनोखा कारनामा आज भी दलीप ट्रॉफी के इतिहास में बेहद खास माना जाता है और ईशान किशान ने ये कारनामा कर इतिहास को दोहराने का काम किया है.

 

More From Author

जहरीली शराब के खिलाफ बड़ा एक्शन, प्रदेशभर में आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ जांच शुरू

अल्कारेज का US Open सफर खत्म, बेन शेल्टन ने डिफेंडिंग चैंपियन को हराकर रचा बड़ा उलटफेर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13997/202

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.