अब AI खुद करेगा आपके रोजमर्रा के काम! Meta ने लॉन्च किया Muse, ईमेल, ट्रैवल बुकिंग और शॉपिंग तक होगा ऑटोमेटिक

 नई दिल्ली

हर दिन के काम को आसान बनाने के लिए मेटा ने नया ऑटोनोमस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एजेंट लॉन्च किया है. यह AI आपके कई काम खुद कर सकता है. जैसे ईमेल भेजना, गाड़ी बेचने के लिए लिस्ट करना और कहीं घूमने जाने के लिए टिकट बुक करना। 

मेटा इस नए ऐप के साथ नॉर्मल एआई से हटकर कुछ करना चाहता है. कंपनी ऐसी AI तैयार कर रही है, जो सिर्फ जवाब देने के बजाय आपके लिए काम भी कर सके. इसकी मदद से रोज के कई काम आसानी से किए जा सकते हैं. आइए जानते हैं इसके बारे मे। 

जानिए Meta Muse AI क्या है?

मेटा का नया एआई एक पर्सनल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एजेंट है. इसे हर दिन के काम को ऑटोमेट करने के लिए बनाया गया है. इसकी मदद से कई ऐसे काम किए जा सकते हैं, जिन्हें करने में ज्यादा समय लगता है। 

यह नॉर्मल चैटबॉट की तरह नहीं है. दूसरे एआई ऐप्स आमतौर पर आपके सवालों के जवाब दे सकते हैं, लेकिन खुद से कोई ऐप खोलकर मैसेज करना या कई स्टेप वाला काम पूरा करना उनके लिए आसान नहीं होता. वहीं, मेटा का Muse खास तौर पर ऐसे कामों को ऑटोमेट करने के लिए बनाया गया है. यूजर को सिर्फ टास्क देना होता है और एआई उसे पूरा करने की कोशिश करता है। 

जानिए कैसे आ सकता है काम
Muse AI आपके सवालों के जवाब देने के साथ-साथ कई दूसरे काम भी कर सकता है. जैसे कोई फॉर्म पूरा करना, वेबसाइट पर ब्राउजिंग करना, कोई चीज खरीदना, इमेज बनाना और डॉक्यूमेंट तैयार करना.इसकी मदद से यूजर को कई छोटे-छोटे काम खुद करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. एआई इन कामों को अपने तरीके से पूरा करने में मदद कर सकता है। 

जानिए कैसे कर पाता है टास्क आसानी से
जो एआई खुद से किसी काम को पूरा कर सकता है, उसे एजेंटिक AI कहा जाता है. मेटा का Muse भी एक एजेंटिक AI है, जिसे यूजर के काम को आसान बनाने के लिए तैयार किया गया है। 

जब आप इसे कोई टास्क देते हैं, तो यह काम पूरा करने के लिए जरूरी बिल्ट-इन स्किल्स को चेक करता है. इसके बाद उन्हीं स्किल्स की मदद से टास्क पूरा करने की कोशिश करता है. इसके साथ दूसरे ऐप्स की कनेक्टिविटी भी मिलती है, जिसकी मदद से यह कई स्टेप वाले काम कर सकता है। 

फ्री में कर सकते हैं इस्तेमाल
Meta Muse AI का इस्तेमाल फ्री में किया जा सकता है. इसे Apple App Store या Google Play Store से डाउनलोड किया जा सकता है. हालांकि, फ्री इस्तेमाल के साथ कुछ यूसेज लिमिट भी देखने को मिल सकती है। 

More From Author

अगले 10 साल में AI मिटा सकता है इंसानी सभ्यता? Anthropic रिसर्चर के बयान से बढ़ी चिंता

UP Education: AI से नहीं बदलेगी शिक्षकों की भूमिका, ब्रजेश पाठक ने बताया शिक्षा में तकनीक का नया रास्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13997/202

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.