Apple ने बढ़ाए पुराने iPhones के दाम, iPhone 17 अब ₹99,900 का; जानें नए रेट

मुंबई 

कैलिफोर्निया की टेक कंपनी Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के साथ अपने पहले फोल्डेबल iPhone Duo को लॉन्च कर दिया है। आमतौर पर नई iPhone सीरीज आने के बाद पुराने मॉडल्स की कीमत में कटौती देखने को मिलती है, लेकिन इस बार ठीक उल्टा हुआ है। भारत में Apple ने कुछ पुराने और मौजूदा iPhone मॉडल्स की कीमतें घटाने के बजाय बढ़ा दी हैं। इसका सबसे बड़ा असर iPhone Air और iPhone 17 पर पड़ा है, जिनकी शुरुआती कीमतें तो क्रम से 30 हजार रुपये और 17 हजार रुपये तक बढ़ा दी गई हैं।

इतनी बढ़ी iPhone 17 की कीमत
iPhone 17 को भारत में पिछले साल 82,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। अब इसकी शुरुआती कीमत बढ़कर 99,900 रुपये हो गई है। यानी ग्राहकों को इसी मॉडल के लिए पहले की तुलना में 17,000 रुपये ज्यादा खर्च करने होंगे। यह बदलाव ऐसे वक्त पर किया गया है जब आमतौर पर नई जेनरेशन के iPhone के लॉन्च के बाद पिछली जेनरेशन के मॉडल की कीमत कम होने की उम्मीद की जा रही थी।

iPhone 16 और iPhone 17e भी महंगे
सिर्फ iPhone 17 ही नहीं, Apple ने iPhone 16 और iPhone 17e की कीमतों में भी बदलाव किया है। iPhone 16 को 79,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था, जो अब बढ़कर 89,900 रुपय हो गई है। वहीं, iPhone 17e अब 64,900 रुपये के बजाय 79,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर मिलेगा। वहीं iPhone Air की शुरुआती कीमत भी बढ़कर 1,49,900 रुपये हो गई है। जबकि इसे 1,19,900 रुपये कीमत पर लॉन्च किया गया था। यानी सीधे 30 हजार रुपये की बढ़त हुई है।

रिपोर्ट्स में इस कीमत बढ़ोतरी के पीछे ग्लोबल मेमोरी चिप और कंपोनेंट लागत में बढ़त को एक बड़ी वजह बताया गया है। AI डेटा सेंटर की बढ़ती डिमांड के चलते मेमोरी चिप्स की कीमतों पर भी दबाव बना हुआ है।

इतनी है iPhone 18 Pro मॉडल्स की कीमत
नई iPhone 18 Pro सीरीज की बात करें तो भारत में iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत 1,64,900 रुपये और iPhone 18 Pro Max की शुरुआती कीमत 1,79,900 रुपये है। दोनों मॉडल्स में नया A20 Pro चिपसेट, बेहतर कैमरा, बैटरी और AI से जुड़े फीचर्स दिए गए हैं। भारत में इनके प्री-ऑर्डर 12 सितंबर से शुरू होंगे और सेल 18 सितंबर से शुरू होने की जानकारी सामने आई है।

Apple ने इस बार बेस iPhone 18 को अपने सितंबर लॉन्च इवेंट में पेश नहीं किया है। कंपनी ने प्रीमियम iPhone 18 Pro और Pro Max के अलावा फोल्डेबल iPhone Duo पर ज्यादा फोकस किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक वनीला iPhone 18 मॉडल बाद में, शायद 2027 की शुरुआत में पेश किया जा सकता है।

इन ग्राहकों को लगा बड़ा झटका
इस कीमत बढ़ोतरी का सीधा असर उन ग्राहकों पर पड़ेगा जो iPhone 18 Pro के लॉन्च के बाद iPhone 17 या iPhone 16 को कम कीमत में खरीदने की उम्मीद कर रहे थे। खासतौर पर फेस्टिव सीजन से पहले iPhone खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए यह बदलाव निराशाजनक हो सकता है। हालांकि, ऑनलाइन रिटेलर्स और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर बैंक ऑफर, एक्सचेंज बोनस और डिस्काउंट के जरिए इन मॉडल्स का इफेक्टिव प्राइस Apple की आधिकारिक कीमत से कम मिल सकता है।

More From Author

मेडिकल डिवाइस इंडस्ट्री के लिए मोदी सरकार का बड़ा ऐलान, एडवांस टेस्टिंग उपकरणों की लागत उठाएगी सरकार

सहायक आयुक्त महोदयों के गरिमामयी निरीक्षण में निखरी पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-5 की प्रतिभा, नवाचार और उत्कृष्टता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13997/202

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.