शाहरुख से भी ज्यादा अमीर हैं ‘रामायण’ के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा

बॉलीवुड के सबसे अमीर सितारों में कौन-कौन शुमार है, इसका खुलासा हो गया है. हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 रिलीज हुई है. इसमें किंग शाहरुख खान ने बाजी मारी है. वो सबसे अमीर बॉलीवुड स्टार हैं. उनकी नेटवर्थ 10,000 करोड़ रुपये है. 2025 में उनकी दौलत 12,490 करोड़ थी. पिछले साल की तुलना में बादशाह की कमाई में 2,490 करोड़ रुपये की गिरावट आई है. लेकिन क्या आप जानते हैं किंग खान से ज्यादा नेटवर्थ रामायण के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा की है. वो 16,000 करोड़ के मालिक हैं.

किससे अमीरी में पिछड़े शाहरुख?
इस लिस्ट के मुताबिक, प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा के पिता नरेश मल्होत्रा 16,000 करोड़ रुपये की कमाई के साथ लिस्ट में शामिल हैं. नरेश मल्होत्रा पेशे से फिल्म प्रोड्यूसर हैं. उन्होंने मूवी 'दुनिया मेरी जेब में', 'शहंशाह', 'सहरी बाघा' जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस किया था. वो विजुअल इफेक्ट्स कंपनी प्राइम फोकस से जुडे़ हुए हैं. नमित के दादा दी एम. एन. मल्होत्रा फेमस सिनेमैटोग्राफर थे. हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 के मुताबिक, मल्होत्रा परिवार की संपत्ति में 279 फीसदी का बड़ा इजाफा हुआ है. मल्होत्रा परिवार की कुल संपत्ति करीब 16,000 करोड़ रुपये हो गई है. नमित का परिवार हुरुन लिस्ट में 232वें नंबर पर है. नमित घर से सबसे बड़े बेटे हैं. वो प्रोड्यूसर होने के अलावा विजुअल इफेक्ट्स के बिजनेस से भी जुड़े हुए हैं.

कैसे शुरू हुई नमित की जर्नी?
नमित फिल्मी फैमिली से आते हैं. इसलिए वो बचपन से सिनेमा की दुनिया के आसपास पले बढ़े हैं. उन्होंने एक्टिंग-डायेक्शन के बजाय टक्निकल और विजुअल इफेक्ट्स के फील्ड को चुना. महज 19 साल की उम्र में उन्होंने पिता के गैराज में एक छोटा सा वीडियो वर्कशॉप शुरू किया था. अपने स्टार्टअप को बाद में उन्होंने पिता नरेश मल्होत्रा के प्रोडक्शन बैनर 'वीडियो वर्क्स' के साथ मर्ज किया. दोनों कंपनियों के मर्जर के बाद इसका नाम प्राइम फोकस रखा गया. नमित ने प्राइम फोकस को ग्लोबल लेवल पर प्रमोट किया.

उनकी कपनी का कोराबार लंदन, न्यूयॉर्क, लॉस एंजिल्स और वैंकूवर जैसे बड़े शहरों में फैला. कुछ वक्त बाद प्राइम फोकस का विलय ब्रिटेन की विजुअल इफेक्ट्स कंपनी डबल नेगेटिव (DNEG) के साथ हुआ. DNEG ने हॉलीवुड की बड़ी फिल्मों के विजुअल इफेक्ट्स पर काम किया है. इनमें इंसेप्शन, ड्यून, इंटरस्टेलर जैसी मूवीज शामिल हैं. फिलहाल नमित मल्होत्रा DNEG के चेयरमैन और सीआईओ हैं.

नमित बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म रामायण के प्रोड्यूसर हैं. इसके विजुअल इफेक्ट्स पर उनकी कंपनी ने काम किया है. रणबीर कपूर की फिल्म 2 पार्ट्स में बनेगी. इसका पहला पार्ट इसी साल दिवाली पर रिलीज होगा.

कहां से होती है शाहरुख की कमाई?
किंग खान एक्टर होने के साथ बिजनेमैन भी हैं. वो फिल्मों के अलावा ब्रैंड प्रमोशन, एंडोर्समेंट्स, बिजनेस से पैसा कमाते हैं. उनका खुद का प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट है. वो आईपीएल की टीम नाइट राइडर्स स्पोर्ट्स से जुड़े हुए हैं. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर अमिताभ बच्चन (4,000 करोड़ रुपये) तीसरे पर सलमान खान (3,000 करोड़ रुपये) और चौथे नंबर पर ऋतिक रोशन (2,500 करोड़ रुपये) हैं.

More From Author

उपाम के आईएएस-पीसीएस अधिकारियों ने लिया मॉक इंटरव्यू, परखी अभ्यर्थियों की तैयारी

मानवता का महापर्व – विशाल रक्तदान शिविर – संत निरंकारी सत्संग भवन, बैरागढ़ में शनिवार को

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13997/202

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.