सेवा संकल्प यात्रा उज्जैन पहुंची, युवा संवाद में मुख्यमंत्री वर्चुअली जुड़े

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के सेवा कार्यों को आगे बढ़ायें। उनके द्वारा किये जा रहे जन-कल्याण के कार्यों को जन-जन तक पहुंचायें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत वाराणसी से वड़नगर तक चल रही सेवा यात्रा के उज्जैन पहुंचने पर विक्रम विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम को भोपाल से वर्चुअली संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यात्रा के लिए सेवा यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत संचालित कार्यक्रमों से नागरिकों को जोड़े। अलग-अलग राज्यों से जुड़े सेवा यात्री खान पान,संस्कृति का आपस में आदान प्रदान करे एवं सदभावना के साथ यात्रा को आगे बढ़ाये।

सेवा यात्रियों ने ग्राम कनासिया से उज्जैन जिले में प्रवेश किया। यात्रियों ने पौध-रोपण किया। उन्होंने विक्रम यूनिवर्सिटी के तालाब की साफ-सफाई भी की। युवा संवाद कार्यक्रम उज्जैन में महापौर  मुकेश टटवाल, मध्यप्रदेश गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष  ओम जैन, उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष  रवि सोलंकी,  संजय अग्रवाल,  जगदीश पांचाल एवं अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

 

 

More From Author

योगी सरकार का उपभोक्ताओं को बड़ा तोहफा, लगातार चौथे महीने बिजली बिल में राहत

धमतरी के प्रभु लाल ने आजीविका डबरी से गढ़ी सफलता की नई इबारत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 14151/1

RO No. 14159/77

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.