Yamaha R15M पर मंडरा रहा बंद होने का खतरा, R2 की लॉन्चिंग के बाद लिया जा सकता है फैसला

नई दिल्ली
यामाहा अपनी पॉपुलर बाइक को बंद कर सकती है. स्पोर्ट्स बाइक पसंद करने वालों के लिए यामाहा आर15 काफी खास है. कंपनी आर15 सीरीज में कई बाइक्स बेचती है. रिपोर्ट्स की मानें, तो यामाहा आर2 (Yamaha R2) की लॉन्चिंग के बाद कंपनी अपनी मोटरसाइकिलों की पोजिशनिंग में बदलाव कर सकती है। 

इस क्रम में कंपनी यामाहा आर15 एम (Yamaha R15M) को बंद कर सकती है. इससे यामाहा आर15 वी4 (Yamaha R15 V4) और यामाहा आर2 के बीच एक बड़ा गैप क्रिएट किया जा सकेगा. हालांकि, इस पूरे मामले में यामाहा ने आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं दी है. फिलहाल आर15 एम यामाहा आर15 वी4 और आर2 के बीच में आती है। 

क्या हो सकती है वजह?
ये बाइक कंपनी के 155सीसी वाले इंजन के साथ आती है, लेकिन इसमें आर15 वी4 के मुकाबले ज्यादा फीचर्स और प्रीमियम फिनिश मिलती है. इस बाइक के डिस्कंटीन्यू होने से यामाहा आर सीरीज का लाइन-अप ज्यादा सिंपल हो जाएगा. जिसमें यामाहा आर15 वी4 ज्यादा एक्सेसबल और आर2 नेक्स्ट स्टेप वाली बाइक बन जाएगी। 

अगर किसी को कम कीमत में एक स्पोर्ट्स बाइक वाला फील चाहिए, तो वो आर15 वी4 के लिए जा सकता है, जबकि प्रीमियम फीचर और ज्यादा परफॉर्मेंस चाहने वालों के लिए आर2 होगी। 

कितनी है कीमत? 
यामाहा की इन बाइक्स की कीमतों पर नजर डालें, तो यामाहा आर15 एस की कीमत 1.59 लाख रुपये है. जबकि यामाहा आर15 वी4 की कीमत 1.75 लाख रुपये से 1.79 लाख रुपये है. वहीं यामाहा आर15 एम की कीमत 1.90 लाख से 2 लाख रुपये है. जबकि हाल में लॉन्च हुई यामाहा आर2 की कीमत 2.3 लाख से 2.4 लाख रुपये और यामाहा आर2 एम की कीमत 2.53 लाख रुपये है। 

अगर यामाहा आर15 एम को डिस्कंटीन्यू कर देती है, तो आर2 और आर15 सीरीज के बीच प्राइस गैप 51 हजार रुपये का हो जाएगा. फिलहाल ये गैप 30 हजार रुपये का है. अगस्त महीने में आर15 बाइक्स की 7,691 यूनिट्स बिकी हैं. इस वित्तवर्ष वर्ष में अगस्त महीने में आर15 की सेल्स सबसे कम हुई है। 

More From Author

वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 में भारत का दबदबा, IISc नंबर-1; देखें टॉप 15 संस्थान

अमित शाह का 3 अक्टूबर को भोपाल दौरा, कई परियोजनाओं की देंगे सौगात; देखें शेड्यूल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13997/202

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.