भारत का वेस्टइंडीज पर पलटवार, केएल राहुल ने 129 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को 351 तक पहुंचाया

नई दिल्ली
केएल राहुल की नाबाद शतकीय पारी (129 रन) और रोहित शर्मा के शानदार अर्धशतक के दम पर भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले में धमाकेदार प्रदर्शन किया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित ओवरों में 7 विकेट खोकर 351 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया है.

मुकाबले की शुरुआत में वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज जेडन सील्स ने भारतीय टीम को शुरुआती झटके दिए. सील्स ने शुभमन गिल (1 रन) और विराट कोहली (0) को जल्दी आउट कर भारत को दबाव में ला दिया था. इसके बाद सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने मोर्चा संभाला और बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 92 रनों की शानदार पारी खेली.  तीसरे वनडे मुकाबले से जुड़ी अपडेट्स के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहिए…

अपनी इस पारी के दौरान रोहित ने 10 चौके और 3 छक्के जड़े. इसी के साथ 'हिटमैन' रोहित ने वनडे क्रिकेट में बतौर ओपनर सबसे तेज 10,000 रन पूरे करने का ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. रोहित के आउट होने के बाद रुतुराज गायकवाड़ (57 रन) ने भी अर्धशतकीय पारी खेलकर पारी को आगे बढ़ाया.

बीच के ओवरों में कुछ जल्दी विकेट जरूर गिरे, लेकिन विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल ने एक छोर को मजबूती से संभाले रखा और अपनी बेहतरीन फॉर्म का प्रदर्शन करते हुए 87 गेंदों पर नाबाद 129 रनों की धमाकेदार पारी खेली. अंत में अंशुल कंबोज (17 रन) और नमन धीर (30 रन) ने भी उपयोगी योगदान देकर टीम के स्कोर को 350 के पार पहुंचाया.

कैरेबियन टीम के लिए गेंदबाजी में जेडन सील्स सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने शुरुआती झटके देकर भारतीय बल्लेबाजों को परेशान किया. अब वेस्टइंडीज के सामने इस विशाल लक्ष्य को हासिल करने की कड़ी चुनौती होगी.

तीसरे वनडे में भारत की प्लेइंग-11: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अंशुल कम्बोज, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और गुरनूर बरार.

तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज की प्लेइंग-11: जॉन कैम्पबेल, ज्वेल एंड्रयू, शाई होप (कप्तान/विकेटकीपर), आमिर जंगू, शेरफेन रदरफोर्ड, कीमो पॉल, मैथ्यू फोर्ड, अल्जारी जोसेफ, जेडन सील्स, विटेल लॉज और गुडाकेश मोती.

भारत का स्क्वॉड: रोहित शर्मा, शुबमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, रवींद्र जडेजा, आकिब नबी, गुरनूर बरार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, नीतीश कुमार रेड्डी और अंशुल कम्बोज.

वेस्टइंडीज का स्क्वॉड: जॉन कैम्पबेल, कीसी कार्टी, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), आमिर जंगू, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज, कीमो पॉल, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, जेडन सील्स, विटेल लॉज, गुडाकेश मोती, मैथ्यू फोर्ड और ज्वेल एंड्रयू.

More From Author

विजय माल्या की मुश्किलें बरकरार, ₹10,270 करोड़ की वसूली के बाद भी ₹8,752 करोड़ बाकी

बस्तर में पहली बार टाइगर प्रोटेक्शन पर बड़ी पहल, वनकर्मियों को दिया गया खास प्रशिक्षण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 14099/197

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.