249 रन बनाकर भी हारा भारत, वेस्टइंडीज से पहले ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका भी दे चुके हैं झटके

नई दिल्ली
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बड़ा स्कोर बनाना जीत की गारंटी नहीं है। भारतीय टीम को रांची में इसका ताजा उदाहरण देखने को मिला, जब 249 रन बनाने के बावजूद वेस्टइंडीज ने 250 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। इससे पहले भी टीम इंडिया बड़े स्कोर बनाने के बाद हार का सामना कर चुकी है। आइए, ऐसे पांच मुकाबलों पर नजर डालते हैं।

249 रन vs वेस्टइंडीज
रांची में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट पर 249 रन बनाए। वेस्टइंडीज ने 19वें ओवर में ही टारगेट हासिल कर लिया। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में यह भारत के खिलाफ चेज किया गया सबसे बड़ा टारगेट है।

222 रन vs ऑस्ट्रेलिया
2023 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गुवाहाटी में टी20 मैच हुआ था। भारत ने रुतुराज गायकवाड़ के शतक की मदद से 222 रन बनाए। ग्लेन मैक्सवेल ने आखिरी ओवर में 23 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी थी। उन्होंने 104 रनों की पारी खेली थी।

211 रन vs साउथ अफ्रीका
ऋषभ पंत की कप्तानी में भारतीय टीम ने अरुण जेटली स्टेडियम में 2022 में 4 विकेट पर 211 रन बनाए थे। डेविड मिलर ने सिर्फ 31 गेंदों पर नाबाद 64 रन ठोके और साउथ अफ्रीका को 5 गेंद रहते जीत दिला दी थी।

208 रन vs ऑस्ट्रेलिया
मोहाली में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 2022 में टी20 मैच हुआ थआ। हार्दिक पंड्या ने 30 गेंदों पर 71 रनों की पारी खेलकर भारत को 208 रनों तक पहुंचा दिया। कैमरून ग्रीन और मैथ्यू वेड की विस्फोटक बैटिंग से ऑस्ट्रेलिया ने टारगेट चेज कर लिया।

199 रन vs साउथ अफ्रीका
रोहित शर्मा ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर का पहला शतक 2015 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ धर्मशाला में ठोका था। भारत ने इसकी मदद से 199 रन बनाए। एबी डिविलियर्स और जेपी डुमिनी ने साउथ अफ्रीका को जीत दिला दी।

More From Author

What’s the quickest manner to start experiencing SpinBoss Gaming destination UK?

FatBet Casino website: A Prompt Seize

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 14099/197

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.