Apple iPhone Duo की भारत में प्री-बुकिंग शुरू, कीमत ₹2.99 लाख से, मिलेंगे शानदार ऑफर्स

Apple ने सितंबर में अपने ‘Surprise and Shine’ इवेंट के दौरान iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max, नए AirPods और Apple Watch मॉडल्स के साथ अपने पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन iPhone Duo को लॉन्च किया था। जहां बाकी डिवाइसेज पहले ही बिक्री के लिए उपलब्ध हो चुके हैं, वहीं कंपनी का ये पहला फोल्डेबल आईफोन अब तक बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं था। आज वह इंतजार खत्म हो रहा है, क्योंकि Apple भारत और कई ग्लोबल मार्केट्स में iPhone Duo के प्री-ऑर्डर्स शुरू कर रहा है। ये हैंडसेट Apple के फ्लैगशिप लाइनअप में एक फोल्डेबल डिजाइन, दो डिस्प्ले और लेटेस्ट A20 Pro चिपसेट लेकर आया है, साथ ही बायर्स के लिए कई स्टोरेज ऑप्शन्स और लॉन्च ऑफर्स भी पेश किए गए हैं।

iPhone Duo की भारत में कीमत और ऑफर्स
भारत में iPhone Duo की कीमत 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 2,99,900 रुपये से शुरू होती है। इसके 512GB मॉडल की कीमत 3,24,900 रुपये है, जबकि 1TB और 2TB कॉन्फिगरेशन की कीमत क्रमशः 3,74,900 रुपये और 4,49,900 रुपये रखी गई है। येफोल्डेबल फोन स्टार व्हाइट और नाइट स्काई कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध है।

Apple आज शाम 5:30 बजे (IST) अपनी ऑफिशियल वेबसाइट और Apple Store एप के जरिए भारत में iPhone Duo के प्री-ऑर्डर लेना शुरू करेगा। ये हैंडसेट 23 अक्टूबर से Apple के ऑनलाइन स्टोर और चुनिंदा पार्टनर रिटेलर्स के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

iPhone Duo खरीदने वाले ग्राहक Apple के ट्रेड-इन प्रोग्राम के तहत एलिजिबल iPhone 13 या उससे नए मॉडल को एक्सचेंज करके 81,500 रुपये तक का क्रेडिट हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा Apple ज्यादातर मेजर बैंकों के जरिए 12 महीने तक की No Cost EMI भी ऑफर कर रहा है। बायर्स एलिजिबल American Express, Axis Bank और ICICI Bank कार्ड्स के जरिए 7,000 रुपये तक का इंस्टेंट कैशबैक भी पा सकते हैं।

इसके अलावा, iPhone Duo की खरीदारी पर तीन महीने का Apple Music, तीन महीने का Apple TV+ और Apple Arcade का मुफ्त एक्सेस भी मिलेगा।

iPhone Duo के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
iPhone Duo एक बुक-स्टाइल डिजाइन के साथ आता है, जिसमें 7.6-इंच का Super Retina XDR फोल्डिंग इनर डिस्प्ले और 5.4-इंच का आउटर Super Retina XDR डिस्प्ले दिया गया है। दोनों स्क्रीन्स ProMotion टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती हैं, जबकि अंदरूनी पैनल गेमिंग, वीडियो देखने और मल्टीटास्किंग के लिए एक बड़ा व्यूइंग एरिया देता है। Apple का कहना है कि इसका इनर डिस्प्ले iPhone 18 Pro Max की स्क्रीन से 50 परसेंट बड़ा है।

ये हैंडसेट Apple के A20 Pro चिपसेट पर काम करता है, जिसे 2nm प्रोसेस पर तैयार किया गया है। iPhone Duo iOS 27.1 पर चलता है और Siri AI समेत सभी Apple Intelligence फीचर्स को सपोर्ट करता है। कैमरे की बात करें तो iPhone Duo में 48-मेगापिक्सल का Dual Fusion रियर कैमरा सिस्टम दिया गया है, जिसमें एक मेन सेंसर और एक अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा शामिल है। फोन में 12-मेगापिक्सल का Center Stage फ्रंट कैमरा भी मिलता है, साथ ही डिवाइस को अनफोल्ड करने पर वीडियो कॉलिंग के लिए एक अंडर-डिस्प्ले फेसटाइम कैमरा दिया गया है।

कनेक्टिविटी के मामले में ये MagSafe वायरलेस चार्जिंग, USB Type-C पोर्ट, Wi-Fi 7 और Bluetooth 6 को सपोर्ट करता है। iPhone Duo डुअल-बैटरी आर्किटेक्चर का इस्तेमाल करता है, जिसको लेकर Apple का दावा है कि ये इनर डिस्प्ले पर 31 घंटे तक और आउटर स्क्रीन पर 44 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक टाइम देता है।

More From Author

हलालपुरा पटाखा मार्केट की 15 दुकानों पर प्रशासन सख्त, 13 शर्तों का पालन जरूरी

महिला T20 सीरीज के तीनों मैच मुफ्त देख सकेंगे दर्शक, स्टेडियम के पास 8 पार्किंग जोन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 14099/197

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.