मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंदौर में करेंगे शस्त्र-पूजन

भोपाल 

विजयादशमी (दशहरा) पर शस्त्र पूजन बुराई पर अच्छाई की, असत्य पर सत्य की विजय, शक्ति, साहस और कर्त्तव्यनिष्ठा के रूप मेंकिया जाता है। ऐसा माना जाता है कि भगवान राम ने रावण का वध करने से पहले अस्त्र-शस्त्रों की पूजा की थी, जिससे उन्हें विजय प्राप्त हुई थी। यह भारतीय परम्परा वर्तमान में भारतीय सेना, पुलिस और सुरक्षा बलों के साथ वीरता और आत्मरक्षा के संकल्प के रूप में मनायी जाती है। भारतीय सेना में शस्त्र पूजन की परम्परा भारतीय संस्कृति, शौर्य और राष्ट्र रक्षा के संकल्प से जुड़ी है। यह भारतीय परम्परा में शस्त्रों को शक्ति, साहस, आत्मरक्षा और धर्म की रक्षा का सदुपयोग करने और अन्याय के विरूद्ध संकल्प लेना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि शस्त्र-पूजन देश की सैन्य शक्ति, सुरक्षा और स्वतंत्रता के प्रति सम्मान का प्रतीक है।

इसी क्रम में राज्य शासन ने प्रदेश में विजयादशमी पर्व पर शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में आयोजित होने वाले शस्त्र पूजन कार्यक्रमों के लिये मंत्रीगणों को मुख्य अतिथि के रूप में नामांकित किया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विजयादशमी पर आगामी 20 अक्टूबर को इंदौर में शस्त्र पूजन करेंगे।

जिन जिलों में मंत्रीगण शस्त्र पूजन में शामिल नहीं होंगे वहां संबंधित जिलों के कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा शस्त्र पूजन किया जाएगा। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाएगा और साथ ही आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे अपने-अपने घरों में शस्त्र पूजन करें। कार्यक्रम की समस्त व्यवस्थाएं संबंधित जिले के कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा सुनिश्चित की जाएंगी।

शस्त्रपूजन कार्यक्रम में जिलेवार मुख्य अतिथि

डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री 

इंदौर

 नरेन्द्र सिंह तोमर, विधानसभा अध्यक्ष    

ग्वालियर

 जगदीश देवड़ा, उप मुख्यमंत्री    

मंदसौर

 राजेन्द्र शुक्ल, उप मुख्यमंत्री  

रीवा

 कुंवर विजय शाह, मंत्री    

खंडवा

 कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री    

धार

 प्रहलाद सिंह पटेल, मंत्री    

नरसिंहपुर

 राकेश सिंह, मंत्री    जबलपुर

 करण सिंह वर्मा, मंत्री  

सीहोर

 उदय प्रताप सिंह, मंत्री    

नर्मदापुरम

 संपतिया उईके, मंत्री    

मंडला

 तुलसीराम सिलावट, मंत्री  

देवास

 एदल सिंह कंषाना, मंत्री   

मुरैना

निर्मला भूरिया, मंत्री    

झाबुआ

 गोविंद सिंह राजपूत, मंत्री  

सागर

 विश्वास कैलाश सारंग, मंत्री   

भोपाल

 नारायण सिंह कुशवाह, मंत्री    

दतिया

 नागर सिंह चौहान, मंत्री  

अलीराजपुर

 राकेश शुक्ला, मंत्री  

भिंड

  इंदर सिंह परमार, मंत्री  

शाजापुर

कृष्णा गौर, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
    

विदिशा

 धर्मेन्द्र सिंह लोधी, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

दमोह

 दिलीप जायसवाल, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)   

अनूपपुर

 गौतम टेटवाल, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

राजगढ़

 लखन पटेल, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)   

कटनी

 नारायण सिंह पवार, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) 

आगरमालवा

 नरेन्द्र शिवाजी पटेल, राज्यमंत्र    

रायसेन

प्रतिमा बागरी, राज्यमंत्री    

सतना

 दिलीप अहिरवार, राज्यमंत्री    

छतरपुर

राधा सिंह, राज्यमंत्री    

सिंगरौली

 

More From Author

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मानव बाल कल्याण समिति के महाकालपुरम प्रकल्प का किया भूमिपूजन

जयारोग्य अस्पताल में मनाया गया वर्ल्ड ट्रॉमा डे, डॉ. जितेंद्र अग्रवाल बोले- ट्रॉमा में शुरुआती समय बेहद महत्वपूर्ण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 14099/197

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.