CG में गौ हत्या के मामलों पर वकीलों का बड़ा फैसला, आरोपियों की पैरवी से किया इनकार

राजनांदगांव.

गौरीनगर वार्ड में गौ हत्या कर मांस की बिक्री करने वाले आरोपियों की पैरवी नही करेगें। एक नही बल्कि पूरे अधिवक्ता संघ ने पैरवी नहीं करने एकजूट दिखाई है। इस घटना को लेकर समूचे शहरवासियों में नाराजगी हैं, वही अब अधिवक्ता संघ ने भी पैरवी नहीं करने का लिखित पत्र जारी किया हैं।

जानकारी के अनुसार, जिला अधिवक्ता संघ, राजनांदगांव की कार्यकारिणी समिति की 24 अक्टूबर 2026 को आयोजित बैटक में प्रस्ताव पारित कर यह निर्णय लिया गया है कि गौरीनगर में घटित गौहत्या के अपराध से संबंधित प्रकरण में संघ का कोई भी सदस्य प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से आरोपियों को किसी भी प्रकार का सहयोग प्रदान नहीं करेंगे। जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष नारायण कन्नौजे व सचिव संतोष रजक ने कहा कि बैठक मे यह फैसला लिया गया है। उल्लेखनीय है कि, गौरीनगर में गौ हत्या कर मांस बेचने की घटना उजागर हुई थी। इस मामले में पुलिस ने 14 आरोपियों को जेल भेज दिया है। इस घटना को लेकर शहरवासियों में बेहद आक्रोश भी दिखा।

हिंदू संगठन से लेकर बजरंग दल व सर्व समाज ने इसकी खूब निंदा की और आरोपियों को फांसी देने की भी मांग की है। इस घटना के बाद ऐसे मांस विक्रय करने वालों लोगो को शहर से अलग स्थान पर निश्चित जगह उपलब्ध कराने की मांग भी उठी है।

More From Author

मध्य प्रदेश में बदलेगा मौसम का मिजाज, 29 अक्टूबर को 17 जिलों में बारिश की चेतावनी; करवा चौथ पर बढ़ेगी चिंता

Amazon Sale में 50% सस्ता हुआ Sujata Room Heater, ₹2,385 वाला हीटर अब सिर्फ ₹1,196 में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 14099/197

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.