व्यापक जनभागीदारी के साथ संचालित हुआ सेवा-संकल्प अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस 1 नवंबर को कृषि वर्ष से संबंधित 03 दिवसीय आयोजन होगा
वृंदावन ग्रामों के अच्छे पशुपालकों को गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रिपरिषद की बैठक से पहले किया संबोधित

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में सेवा-संकल्प अभियान व्यापक जनभागीदारी के साथ संचालित हुआ। सेवा-संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा सेतु अभियान के तहत प्रदेश में एक हजार 345 शिविर लगाए गए जिनमें 17 लाख 18 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हुए तथा 15 लाख 83 हजार आवेदकों को हितलाभ प्राप्त हुआ। सेवा ज्योति यात्रा में लगभग एक हजार 600 यात्राएं निकलीं जिनमें लगभग 15 हजार ग्रामीण और नगरीय क्षेत्र कवर किए गये तथा 11 लाख से अधिक नागरिकों की सहभागिता रही। सेवा मेरा योगदान में कुल 11 प्रकार की सेवाओं में 50 लाख से अधिक नागरिकों की सहभागिता हुई। नमो सेवा के अंतर्गत 665 नुक्कड़ टोलियाँ बनी और 3 हजार 700 से अधिक प्रस्तुतियाँ हुई। सेवा के रंग- राष्ट्र के संग के अंतर्गत6 जिलों क्रमशः इन्दौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, झाबुआ और आलीराजपुर में हृयूमन रंगोली बनाई गई। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने यह जानकारी मंत्रिपरिषद की बैठक से पहले अपने संबोधन में दी।

पी.एम.धन-धान्य कृषि योजना में डिण्डौरी, सीधी, उमरिया टीकमगढ़ और शहडोल सम्मानित
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि पी.एम. धन-धान्य कृषि योजना में प्रदेश के 05 जिलों को बेहतर प्रदर्शन के लिए भारत सरकार द्वारा सम्मानित किया जा रहा है। इन जिलों में डिण्डौरी, सीधी, उमरिया टीकमगढ़ और शहडोल शामिल हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पी.एम. धन-धान्य कृषि योजना में अच्छे काम के लिए कृषि मंत्री श्री कंषाना सहित सभी संबंधित जिलों के कलेक्टर और कृषि विभाग के अधिकारियों को हार्दिक बधाई दी।

राष्ट्रीय पोषण माह 2026 में प्रदेश, देश में तीसरा स्थान पर रहा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि राष्ट्रीय पोषण माह 2026 में प्रदेश ने देशभर में तीसरा स्थान हासिल किया है। प्रदेश में पोषण जागरुकता से जुड़ी लगभग 2 करोड़ गतिविधियों की प्रविष्टियां दर्ज की गईं,मंदसौर और नीमच ने राष्ट्रीय स्तर पर क्रमशः पहला और दूसरा स्थान हासिल किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महिला एवं बाल विकास मंत्री तथा सभी अधिकारियों को बधाई दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि धार्मिक पर्यटन में उज्जैन सबसे आगे रहा है। देश के घरेलू पर्यटन पर हाल ही में एक रिपोर्ट प्रकाशित हुई है, जिसके अनुसार प्रदेश में वर्ष-2021 में 4 करोड़ 88 लाख पर्यटक आये थे,यह संख्या वर्ष 2025 में बढ़कर लगभग 21 करोड़ हो गई है। इनमें सबसे बड़ा आंकड़ा धार्मिक पर्यटन का है,उज्जैन में सर्वाधिक 8 करोड़ धार्मिक पर्यटक आये है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पर्यटको की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है।

सेमीकंडक्टर क्षेत्र में 5,800 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि इंदौर में आयोजित मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 में लगभग 5,800 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए। इनसे 10 हजार से अधिक रोजगार के अवसर सृजित होने की संभावना है। समिट में जापान, दक्षिण कोरिया, ताइवान और स्वीडन के प्रतिनिधिमंडलों की सहभागिता को भारत में सेमीकंडक्टर क्षेत्र में बढ़ती वैश्विक रुचि का संकेत बताया गया है।

मध्यप्रदेश मत्स्य पालन में देश का अग्रणी केन्द्र बनने की दिशा में अग्रसर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत सरकार के सहयोग से भोपाल में राष्ट्रीय 'फिशरीज इन्वेस्टर्स एंडएक्सपोर्टर्स कॉन्क्लेव-2026' का सफल आयोजन हुआ।राज्य सरकार मध्यप्रदेश में नई नीली क्रांति लाने के लिए तैयार है। नई एकीकृत मत्स्योद्योग नीति-2026 में प्रदेश का मत्स्य उत्पादन जल्द से जल्द दोगुना करने का लक्ष्य है। रायसेन जिले के बारना जलाशय में प्रदेश में पहली बार पीपीपी मॉडल पर 500 केज कल्चर का शुभारंभ हुआ। नई नीति अतंर्गत 1 लाख नए केज़ कल्चर स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि निवेश, नवाचार और निर्यात से जोड़कर प्रदेश को मत्स्य पालन में देश का अग्रणी केन्द्र बनाने की दिशा में हम अग्रसर हैं।

विश्व व कौशल प्रतियोगिता में पन्ना के पुरैना गांव के श्री अजय अहिरवार ने दिखाई अपनी प्रतिभा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि चीन के शंघाई में हुई विश्व कौशल प्रतियोगिता में प्रदेश के इकलौते प्रतिनिधि के रूप में पन्ना जिले के पुरैना गाँव के युवा श्री अजय अहिरवार शामिल हुए। किसान पुत्र श्री अहिरवार, मेसन ट्रेड में आई.टी.आई. कर रहे है। ईटें जोड़ने के कौशल की प्रतियोगिता में वे प्रथम स्थान पर रहे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा श्री अहिरवार की सराहना की गई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री अहिरवार को हार्दिक बधाई दी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी आगामी आयोजनों की जानकारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में होने वाले आगामी बड़े आयोजनों की जानकारी देते हुए बताया कि 28 अक्टूबर को इंदौर में अर्बन कॉन्क्लेव होगा। सरदार वल्लभभाई पटेल की जन्म जयंती 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाएगा। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस 1 नवंबर के उपलक्ष्य में कृषि वर्ष पर केन्द्रित 03 दिवसीय आयोजन होगा। गोवर्धन पूजा के अवसर पर वृंदावन ग्रामों के अच्छे पशुपालकों की प्रतियोगिता कराई जाएगी। प्रथम तीन विजेताओं को गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

More From Author

तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 को जन आंदोलन बनाएं : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

छात्रों की सहभागिता से होगा समाज और राष्ट्र की समस्याओं का समाधान: परमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 14099/197

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.