मध्यप्रदेश के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, त्योहारों पर चलेगी स्पेशल ट्रेन; कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव

भोपाल
 दिवाली-छठ पर घर जाने के लिए अभी भी लोग कंफर्म टिकट की तलाश में हैं। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए मध्य रेलवे (Indian Railways Special Train) ने बड़ी राहत दी है। महाराष्ट्र से बिहार जाने वालों के लिए पुणे से दानापुर के बीच नई स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया गया है।

ट्रेन नंबर 01441/01442 पुणे-दानापुर स्पेशल 1 नवंबर से शुरू होगी और यह MP के यात्रियों के लिए भी बेहद फायदेमंद साबित होगी। खास बात यह है कि यह ट्रेन सप्ताह में 5 दिन चलाई जाएगी और महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश होते हुए बिहार पहुंचेगी।

हर साल होती है भारी भीड़
हर साल त्योहारों के सीजन में पुणे, मुंबई और आसपास के क्षेत्रों से उत्तर प्रदेश तथा बिहार जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ उमड़ती है और कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में यह स्पेशल ट्रेन लोगों को बड़ी राहत देगी।

MP के इन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन
ट्रेन नंबर 01441/01442 पुणे-दानापुर स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में 19 स्टेशनों पर रुकेगी। इसमें MP के 7 स्टेशन शामिल हैं इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, मदन महल, कटनी, मैहर, सतना। इसके अलावा यह ट्रेन हडपसर, दौंड कॉर्ड लाइन, अहमदनगर, कोपरगांव, मनमाड, जलगांव, भुसावल, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर और आरा स्टेशन पर भी रुकेगी।

ये रहेगा ट्रेन का शेड्यूल
01441 पुणे-दानापुर स्पेशल ट्रेन 1 नवंबर से 13 नवंबर के बीच रविवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को चलेगी। यह पुणे से शाम 19.40 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन सुबह 7.00 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में 01442 दानापुर-हडपसर स्पेशल ट्रेन 3 नवंबर से 15 नवंबर के बीच मंगलवार, शुक्रवार, शनिवार, रविवार और सोमवार को चलेगी। यह दानापुर से सुबह 8.30 बजे रवाना होगी और दूसरे दिन शाम 17.35 बजे हडपसर पहुंचेगी। रेलवे ने इसकी विस्तृत जानकारी NTES और IRCTC पोर्टल पर उपलब्ध करा दी है।

रीवा एक्सप्रेस समेत कई गाड़ियों का बदला शेड्यूल

दिवाली और छठ पर्व पर मध्य प्रदेश से दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार की ओर ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी अपडेट है। उत्तर रेलवे ने एक दर्जन से अधिक सुपरफास्ट ट्रेनों के आगमन समय में बदलाव किया है। नया शेड्यूल 28 अक्टूबर से लागू होगा। इसका असर मध्य प्रदेश के रीवा, सतना और ग्वालियर सहित दूसरे शहरों से जुड़ी रेल यात्राओं पर भी पड़ सकता है।

बदले गए समय में रीवा-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस और गोरखपुर-बठिंडा गोरखधाम एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें शामिल हैं। त्योहार के दौरान यात्रा की योजना बना रहे यात्रियों को घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन का संशोधित टाइम टेबल जरूर जांच लेना चाहिए, ताकि स्टेशन पर पहुंचने या आगे की यात्रा के दौरान परेशानी न हो।

रीवा एक्सप्रेस अब दिल्ली 15 मिनट देरी से पहुंचेगी
मध्य प्रदेश के रीवा से दिल्ली जाने वाली 12427 रीवा-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस के आगमन समय में बदलाव किया गया है। नए शेड्यूल के अनुसार, ट्रेन गाजियाबाद स्टेशन पर पहले के सुबह 6:03 बजे के बजाय 6:18 बजे पहुंचेगी। वहीं, आनंद विहार टर्मिनल पर इसका आगमन सुबह 6:40 बजे की जगह 6:55 बजे होगा।

यानी रीवा से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को गाजियाबाद और आनंद विहार पहुंचने में पहले की तुलना में 15 मिनट अधिक लगेंगे। दिल्ली पहुंचकर दूसरी ट्रेन, बस या अन्य साधन से आगे जाने वाले यात्रियों को भी इस बदलाव को ध्यान में रखकर अपनी योजना बनानी चाहिए।

गोरखधाम एक्सप्रेस के कानपुर पहुंचने का समय बदला
12556 बठिंडा-गोरखपुर गोरखधाम एक्सप्रेस के कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर पहुंचने के समय में भी संशोधन किया गया है। अब यह ट्रेन पहले के रात 2:55 बजे के बजाय सुबह 3:00 बजे पहुंचेगी।

सतना और रीवा क्षेत्र से जुड़े यात्रियों के लिए इस ट्रेन का समय महत्वपूर्ण हो सकता है। हालांकि, इस बदलाव का असर किस स्टेशन पर कितना होगा, इसकी पुष्टि के लिए संबंधित ट्रेन का पूरा संशोधित टाइम टेबल देखना जरूरी है।

इन ट्रेनों के समय में भी हुआ बदलाव
उत्तर रेलवे की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, अन्य प्रमुख ट्रेनों के आगमन समय में भी संशोधन किया गया है।

12309 राजेंद्र नगर-नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस: नई दिल्ली आगमन सुबह 7:40 बजे से बदलकर 7:55 बजे।

12393 संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस: नई दिल्ली आगमन सुबह 7:55 बजे से बदलकर 8:05 बजे।

15565 ललितग्राम-नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस: गाजियाबाद आगमन सुबह 5:43 बजे से बदलकर 5:58 बजे और नई दिल्ली आगमन सुबह 6:30 बजे से बदलकर 6:45 बजे।

12417 प्रयागराज-नई दिल्ली प्रयागराज एक्सप्रेस: गाजियाबाद आगमन सुबह 6:13 बजे से बदलकर 6:28 बजे और नई दिल्ली आगमन सुबह 7:00 बजे से बदलकर 7:15 बजे।

22437 प्रयागराज-आनंद विहार हमसफर एक्सप्रेस: आनंद विहार आगमन सुबह 6:10 बजे से बदलकर 6:25 बजे।

12281 भुवनेश्वर-नई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस: नई दिल्ली आगमन सुबह 6:40 बजे से बदलकर 6:55 बजे।

त्योहार पर सफर से पहले क्या करें?
दिवाली और छठ के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना रहती है। ऐसे में समय में मामूली बदलाव भी आगे की यात्रा को प्रभावित कर सकता है। यात्रियों को सलाह है कि वे यात्रा से पहले रेलवे के आधिकारिक पूछताछ माध्यमों पर अपनी ट्रेन का समय जांच लें। यदि दिल्ली या गाजियाबाद से दूसरी ट्रेन पकड़नी है, तो उसके लिए पर्याप्त अंतर रखें।

 

More From Author

करवा चौथ 2026: शुक्र अस्त और भद्रा के कारण पहला व्रत रखने पर रोक? जानें ज्योतिषियों ने क्या कहा

Railway charging rules back in the spotlight; charging points on trains may be switched off after 11 PMs: रात 11 बजे के बाद ट्रेन में मोबाइल चार्ज करने को लेकर क्या है नियम? जानें पूरी जानकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 14099/197

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.