Harley-Davidson Sprint 440: स्टाइलिश डिजाइन और पावरफुल इंजन के साथ आने वाली है हार्ले की सबसे सस्ती बाइक

नई दिल्ली  

दुनिया भर में बाइक लवर्स के बीच जो मुकाम हार्ले-डेविडसन का है वो शायद ही किसी और ब्रांड का हो. भारत में भी हार्ले के प्रसंशकों की कोई कमी नहीं है. लेकिन हार्ले ही बाइक्स हमेशा से ही आम आदमी के लिए आउट ऑफ बज़ट रही हैं. ख़ासकर हार्ले की क्रूजर बाइक्स. लेकिन अब ऐसा नहीं है, हार्ले डेविडसन जल्द ही अपनी सबसे किफायती क्रूजर बाइक 'Harley Sprint 440' को पेश करने की तैयारी में है। 

हाल ही में कंपनी ने अपने ग्लोबल वेबसाइट पर इस बाइक का एक टीजर जारी किया था. जिसमें केवल बाइक का शैडो मात्र दिखाया गया था. लेकिन अब लॉन्च से पहले ही इस बाइक की पूरी तस्वीर सामने आ चुकी है. रेडिट पर 'एक्स्ट्रीम अंकित' नाम के एक यूजर ने इस बाइक की एक तस्वीर को शेयर किया है. जिसमें Harley Sprint 440 किसी फैक्ट्री में खड़ी नज़र आ रही है। 

दिलचस्प बात ये है कि, बाइक पूरी तरह खुली है और इस पर किसी तरह का कोई कैमोफ्लेज या कवर नहीं है. ये प्रोडक्शन रेडी वर्जन लग रहा है और संभवत: इसे लॉन्च से पहले डिस्पैच करने की तैयारी हो रही है. इस बाइक को हार्ले-डेविडसन और हीरो मोटोकॉर्प द्वारा मिलकर तैयार किया जा रहा है. इसलिए इसकी कीमत बेहद कम रहने की उम्मीद है. संभवत: ये हार्ले के पोर्टफोलियो की सबसे सस्ती क्रूजर बाइक होगी। 
कैसा है लुक-डिजाइन 

Harley Sprint 440 के लुक और डिजाइन की बात करें तो बाइक में नया फ्यूल टैंक दिया गया है. इसके साथ ही सिंगल-पीस सीट को इस तरह बनाया गया है कि राइडर की सीट थोड़ी नीचे की तरफ धंसी हुई नजर आती है. पीछे बैठने वाले के लिए सीट का हिस्सा थोड़ा ऊंचा रखा गया है. इसका हैंडलबार भी ऊपर उठा हुआ और राइडर की तरफ मुड़ा हुआ है. ये सभी बदलाव इसे एक ट्रेडिशनल क्रूजर लुक देते हैं। 

बाइक के ज्यादातर हिस्सों पर ब्लैक फिनिश देखने को मिलती है. हालांकि, इंजन के मशीनी फिन्स और एग्जॉस्ट पर चमकते हुए हीट शील्ड दिए गए हैं. तस्वीरों में नजर आ रही ब्लैक कलर की बाइक के फ्यूल टैंक पर नारंगी बॉर्डर वाला ग्राफिक्स दिया गया है. इसके बीच Harley-Davidson की बड़ी ब्रांडिंग दिखाई देती है. बाइक के नए साइड पैनल पर Sprint नाम भी लिखा है। 

राउंड-शेप हेडलैंप और अलॉय व्हील्स 
Sprint 440 के फ्रंट में राउंड-शेप हेडलैंप दिया गया है, जिसके चारों तरफ क्रोम वर्क देखने को मिलता है. इसके इंडिकेटर्स को सिंपल रखा गया है. आगे की तरफ छोटा मडगार्ड मिलता है. ख़ास बात ये है कि बाइक में बड़ा विंडस्क्रीन नहीं दिया गया है, जिससे इसका फ्रंट लुक काफी क्लीन नज़र आता है. हो सकता है कि, कंपनी विंडस्क्रीन को एक्सेसरीज के तौर पर पेश करे। 

हार्डवेयर की बात करें तो इसमें आगे की तरफ अपसाइड-डाउन फोर्क्स और पीछे ट्विन शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं. बाइक में अलॉय व्हील्स मिलते हैं, जिनका डिजाइन X440 से मिलता-जुलता है. पहियों पर मशीन फिनिश भी दी गई है. दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक मिलते हैं. आगे के पहिये पर ABS सेंसर रिंग भी दिखाई देते हैं। 

तस्वीरों के आधार पर कहा जा सकता है कि, इसका व्हीलबेस X440 से लंबा हो सकता है. इसके फ्रंट फोर्क का रेक एंगल भी अलग नजर आता है. फुटपेग्स X440 के मुकाबले थोड़े आगे की तरफ रखे गए लगते हैं. हालांकि, इन्हें बहुत ज्यादा आगे नहीं बढ़ाया गया है और ये इंजन के करीब ही दिखाई देते हैं. इससे बाइक में क्रूजर जैसा लुक देने के साथ सिटी राइड में भी आसानी होगी। 

मिल सकते हैं ये फीचर्स
नई Harley-Davidson Sprint 440 में हैंडलबार के ऊपर राउंड-शेप इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है. इसका डिजाइन X440 में मिलने वाले कंसोल जैसा दिखाई देता है. इसे राइडर की तरफ थोड़ा झुकाकर लगाया गया है, ताकि चलते समय जानकारी देखना आसान रहे. तस्वीरों में स्विचगियर और ट्रेडिशनल इग्निशन सिस्टम भी नजर आता है। 

इंजन और परफॉर्मेंस
इंजन और स्पेसिफिकेशन के बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन माना जा रहा है कि, कंपनी इसमें Harley-Davidson X440 वाला ही इंजन इस्तेमाल कर सकती है. इस बाइक में 440 सीसी, सिंगल-सिलेंडर, एयर-ऑयल-कूल्ड इंजन मिलने की उम्मीद है. इसके साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया जा सकता है. X440 में यह इंजन 27 bhp की पावर और 38 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. हालांकि, Sprint 440 के लिए इंजन को अलग से ट्यून किया जा सकता है। 

लॉन्च और प्राइस
कंपनी की तरफ से अभी Harley-Davidson Sprint 440 के लॉन्च टाइम लाइन को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है. लेकिन माना जा रहा है कि, कंपनी इसे 3 नवंबर से मिलान, इटली में शुरू होने वाले EICMA मोटरसाइकिल शो में शोकेस कर सकती है. जहां तक प्राइस की बात है तो लॉन्च से पहले इसके बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी, लेकिन उम्मीद है कि कंपनी इसे 2.40 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में पेश करे। 

More From Author

अमेरिका-ईरान तनाव फिर बढ़ने के आसार, ट्रंप के आदेश पर 4 दिन में हो सकती है सैन्य कार्रवाई!

DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा बड़ा फायदा? 12% महंगाई भत्ते की बढ़ोतरी से समझें वेतन का पूरा हिसाब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 14099/197

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.