शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 600 अंक चढ़ा और निफ्टी में भी तेजी; जानें US के फैसले का असर

मुंबई 

शेयर बाजार में सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन अचानक सेंसेक्स-निफ्टी की चाल बदल गई. धीमी शुरुआत के बाद जैसे-जैसे कारोबार आगे बढ़ा दोनों इंडेक्स रॉकेट की रफ्तार से दौड़ने लगे. एक ओर जहां बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स झटके में 600 अंक की छलांग लगा गया, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 150 अंक से ज्यादा चढ़कर कारोबार कर रहा था. इस जोरदार तेजी का अमेरिका से भी कनेक्शन है। 

सेंसेक्स-निफ्टी की बदली चाल 
शेयर बाजार में बीते कारोबारी दिन की गिरावट से उबरते हुए सेंसेक्स-निफ्टी ग्रीन जोन में ओपन हुए. हालांकि, इनके चढ़ने की रफ्तार काफी धीमी थी, लेकिन घंटेभर के कारोबार के बाद ही अचानक पूरा खेल पलट गया और दोनों इंडेक्स तूफानी तेजी के साथ कारोबार करते हुए नजर आए। 

बीएसई का सेंसेक्स अपने पिछले बंद 73,246 की तुलना में मामूल बढ़त के साथ 73,268 के लेवल पर ओपन हुआ था और फिर एक झटके में ये 73,862 के स्तर पर जा पहुंचा. इसी तरह सेंसेक्स के कदम से कदम मिलाकर चलते हुए निफ्टी भी अपने पिछले बंद 22,690 पर खुलने के बाद 22,874 पर जा पहुंचा। 

इन शेयरों ने काट दिया गदर  
शेयर मार्केट में अचानक आई इस जोरदार रैली के बीच जिन शेयरों ने गदर मचाया उनमें तमाम दिग्गज कंपनियां शामिल थीं. बीएसई के लार्जकैप कैटेगरी में शामिल Adani Ports Share (4.10%), Power Grid Share (4.05%), Kotak Bank Share (3.10%), ITC Share (2.50%), Eternal Share (2.36%), HUL Share (2.10%), इसके अलावा Jio Platforms Share (4.10%) की तेजी लेकर कारोबार कर रहे थे। 

इसके अलावा मिडकैप कैटेगरी में शामिल टॉप स्टॉक्स की बात करें, तो यहां Apl Appolo Share (3%), Paytm Share (2.90%), Nykaa Share (2%) की उछाल के साथ ट्रेड कर रहे थे. बात स्मॉलकैप शेयरों की करें, तो इसमें शामिल Acutaas Share (6.50%), GESHIP Share (5%), Manappuram Share (4.50%), CUB Share (4.20%) की तेजी लेकर कारोबार करते हुए नजर आए। 

बाजार में तेजी के तीन कारण
शेयर बाजार में इस तेजी के पीछे के कारणों की बात करें, तो एक नहीं तीन वजह सामने हैं. इनमें पहले अमेरिका से जुड़ी हुई है. दरअसल, अमेरिकी फेडरल रिजर्व यानी US FED ने बुधवार को पॉलिसी रेट में कोई बदलाव न किए जाने का ऐलान किया, तो वहीं दूसरी कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट है. यूएस फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करते हुए इन्हें 3.75 फीसदी से 4 फीसदी के दायरे में स्थिर रखा है। 

खबर लिखे जाने तक Brent Crude Price गिरकर 113 डॉलर पर कारोबार कर रहा था. सिर्फ यही नहीं विदेशी निवेशकों का सेंटीमेंट सुधरा है और बीते कारोबारी दिन FPIs ने करीब 900 करोड़ रुपये की खरीदारी की, जिससे बाजार में रौनक लौटी है। 

More From Author

बैलाडिला बुल्स ने पहली जीत के साथ खोली उम्मीदें, सेमीफाइनल में पहुंचने की आस बरकरार

MP में ₹2,250 करोड़ के निवेश से बनेगी रातापानी रिजर्व टाउनशिप, अब इंदौर-उज्जैन रोड पर भी नया प्रोजेक्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 14099/197

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.