MP में विंटर शेड्यूल लागू, इंदौर से देश के 17 शहरों के लिए सीधी फ्लाइट; जानें पूरा अपडेट

इंदौर 
देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट से 25 अक्टूबर से विंटर शेड्यूल लागू हो गया है। इसके तहत इंदौर से देश के 12 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के 17 शहरों के लिए 42 नियमित सीधी उड़ानें संचालित हो रही हैं।

नए शेड्यूल में दिल्ली सबसे व्यस्त रूट बना हुआ है, जहां से रोजाना 9 उड़ानों का संचालन हो रहा है। वहीं मुंबई के लिए 8 उड़ानें उपलब्ध हैं। इन उड़ानों के जरिए प्रतिदिन औसतन 11 हजार यात्री हवाई सफर कर रहे हैं। इंदौर एयरपोर्ट से विंटर सीजन से जबलपुर जैसे शहर से हवाई कनेक्टिविटी टूटी है, तो वहीं जोधपुर और अहमदाबाद के लिए नई उड़ानें शुरू हुई हैं।

विंटर शेड्यूल 30 मार्च 2027 तक प्रभावी रहेगा। इस अवधि में मौजूदा उड़ानों के साथ कुछ नई उड़ानें शुरू होने की भी संभावना है। इसमें गोंदिया, बैंकाक सहित अन्य उड़ानें शुरू होंगी। हालांकि प्रस्तावित उड़ानों का संचालन एयरलाइंस द्वारा बुकिंग शुरू होने पर निर्भर करेगा।

बड़े शहरों के लिए सीधी कनेक्टिविटी
इंदौर से दिल्ली और मुंबई के अलावा बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे, अहमदाबाद, जयपुर, चंडीगढ़ और लखनऊ सहित 17 शहरों के लिए हवाई कनेक्टिविटी उपलब्ध है। बेंगलुरु रूट पर रोजाना 4 उड़ानें संचालित हो रही हैं। वहीं हैदराबाद, पुणे और अहमदाबाद जैसे शहरों के लिए भी नियमित उड़ानों की सुविधा मिल रही है। इससे कारोबार, नौकरी और पर्यटन के सिलसिले में यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा मिल रही है।

दिसंबर से बैंकाक उड़ान पर नजर
इंदौर से वर्तमान में यूएई के अबू धाबी के लिए एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान संचालित हो रही है। वहीं दो दिसंबर से बैंकाक के लिए दूसरी अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू होने का शेड्यूल प्रस्तावित है। हालांकि एयरलाइंस ने फिलहाल इसकी बुकिंग शुरू नहीं की है। ऐसे में उड़ान का संचालन शुरू होने को लेकर स्थिति स्पष्ट होना बाकी है।

कोच्चि के लिए कनेक्टिंग उड़ान की सुविधा
विंटर शेड्यूल में इंदौर से मुंबई और पुणे के रास्ते कोच्चि जाने वाले यात्रियों को भी सुविधा मिल रही है। इस कनेक्टिंग उड़ान में यात्रियों को विमान बदलने की जरूरत नहीं है। निर्धारित ठहराव के बाद वही विमान कोच्चि तक यात्रा पूरी करेगा। इसके अलावा अबू धाबी की अंतरराष्ट्रीय उड़ान का समय भी बदला गया है। पहले रात में संचालित होने वाली यह उड़ान अब दिन में संचालित हो रही है।

More From Author

सितंबर में EV मार्केट पर टाटा का दबदबा, Punch EV ने मारी बाजी; महिंद्रा और MG की गाड़ियों की भी धूम

UP Election 2027: विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज, लखनऊ में जुटेंगे BJP नेता; अमित शाह करेंगे उद्घाटन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 14099/197

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.