पूजा के लिए फूल तोड़ना पड़ा भारी, बालकनी से गिरकर बाप-बेटे की गई जान

 ग्रेटर नोएडा
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की महागुन मायवुड्स सोसाइटी (गौर सिटी-2) में शुक्रवार  सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया. सोसाइटी के टॉवर-23 की 23वीं मंजिल से गिरकर एक बाप-बेटे की मौत हो गई। 

मृतकों की पहचान 40 वर्षीय पिता रणदीप पात्रा और उनके 11 वर्षीय बेटे आरव के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक, हादसे के बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

मृतक की पत्नी ने बताया कि परिवार को सुबह जल्दी खाटू श्याम मंदिर जाना था. इसी वजह से रणदीप अपने बेटे के साथ पूजा के लिए फूल तोड़ने बालकनी में गए थे. बालकनी बारिश की वजह से गीली थी. शुरुआती जानकारी के अनुसार, फूल तोड़ने के दौरान सीढ़ी से फिसलने के कारण यह हादसा हुआ। 

बताया जा रहा है कि बालकनी में बारिश की वजह से फिसलन थी. इसी दौरान बेटे का पैर फिसल गया और वह बालकनी से लटक गया. बेटे को बचाने की कोशिश में पिता भी संतुलन खो बैठे और दोनों नीचे गिर गए. हालांकि, हादसे की परिस्थितियों की पुलिस जांच कर रही है। 

पुलिस ने शुरू की जांच
घटना के बाद सोसाइटी में शोक का माहौल है. बिसरख थाना पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य जरूरी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 

More From Author

ग्लोबल बिकवाली का भारतीय बाजार पर असर, सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में फिसले

CM योगी बोले- निवेश, इनोवेशन और इंडस्ट्री का केंद्र बन रहा यूपी, एक ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी की ओर बढ़े कदम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 14099/197

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.