600 नई लाइटों से जगमगाएगा दुर्ग, विद्युत विभाग ने तेज किया अभियान

दुर्ग.

स्ट्रीट लाइट की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण दुर्ग शहर के कई वार्ड अंधेरे की साए में है। इसे लेकर स्ट्रीट लाइट की डिमांड लगातार होती रही है। अब दीपावली त्यौहार को देखते हुए महापौर अलका बाघमार अलका ने शहर को जगमग करने का बीड़ा उठाया है।

शहर को रोशनी से जगमग करने के लिए नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। महापौर अलका बाघमार के निर्देश पर निगम के विद्युत विभाग की टीम ने शहर के सभी वार्डों में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को दुरुस्त करने और नए लाइट लगाने का विशेष अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत सड़कों, चौक- चौराहों एवं विभिन्न मोहल्लों में रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

महापौर ने बताया कि शहर की स्ट्रीट लाइटों के नियमित रखरखाव एवं मरम्मत के लिए लगभग डेढ़ करोड़ रुपए का टेंडर किया गया है। इसके माध्यम से खराब लाइटों की समय पर मरम्मत और विद्युत व्यवस्था के रखरखाव पर ध्यान दिया जा रहा है। इसके साथ ही शहर के सभी वार्डों के लिए 600 नई लाइटें मंगाई गई हैं, जिन्हें सभी वार्डों में आवश्यकतानुसार समान रूप से वितरित कर लगाया जाएगा।

महापौर अलका बाघमार ने कहा कि दीपावली से पहले शहर के हर वार्ड में बेहतर रोशनी उपलब्ध कराना निगम की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से विभिन्न वार्डों में विद्युत व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि एमआईसी की पिछली बैठक में ही सभी वार्डों में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को बेहतर बनाने का निर्णय लिया गया था, जिसके अनुरूप निगम की विद्युत टीम लगातार कार्य कर रही है।

More From Author

मुख्यमंत्री पीएम किसान सम्मान निधि राशि अंतरण कार्यक्रम में शामिल हुए प्रदेश के 80 लाख किसान हुये लाभान्वित

बाजरा, ज्वार से लेकर रागी तक, जानें 7 तरह की रोटियों के पोषक तत्व और फायदे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 14099/197

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.