बस्तर ओलंपिक के लिए महिलाओं में जबरदस्त उत्साह, पंजीयन में पुरुषों को छोड़ा पीछे

जगदलपुर.

बस्तर में खेलों को लेकर युवाओं का उत्साह इस बार पंजीयन के आंकड़ों में साफ दिखाई दे रहा है. बस्तर ओलंपिक 2026 में शामिल होने के लिए जिले से अब तक 70 हजार 460 खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया है. खास बात यह है कि कुल पंजीयन में महिला खिलाड़ियों की संख्या पुरुषों से लगभग दोगुनी है.

आंकड़ों के मुताबिक 46 हजार 949 महिला और 23 हजार 513 पुरुष खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के लिए नाम दर्ज कराया है. यह आंकड़ा ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में खेलों के प्रति बढ़ती रुचि को भी दर्शाता है. खिलाड़ियों को जोड़ने के लिए जिला प्रशासन ने जागरूकता रथ रवाना किया है. कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के मार्गदर्शन में विभिन्न विभागों के समन्वय से पंजीयन अभियान चलाया जा रहा है. शुभंकर, होर्डिंग और सोशल मीडिया के माध्यम से भी प्रतियोगिता का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है. विकासखंड मुख्यालयों के खेल मैदानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर युवाओं को भागीदारी के लिए प्रेरित किया जा रहा है.

पंजीयन की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर निर्धारित की गई है, यानी इच्छुक खिलाड़ियों के पास अब सीमित समय बचा है. दीपावली अवकाश को देखते हुए विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताएं 4 और 5 नवंबर को आयोजित करने का निर्णय लिया गया है. अब प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती इन पंजीकृत खिलाड़ियों को बेहतर आयोजन और खेल प्रतिभा दिखाने का अवसर उपलब्ध कराने की होगी.

More From Author

‘मोदी को बदनाम करने के लिए देश में अराजकता फैलाने की कोशिश’, प्रधानमंत्री का विपक्ष पर निशाना

U19 एशिया कप में भारत की कमान संभालेंगे लक्ष्य रायचंदानी, आर्यवीर सहवाग और अन्वय द्रविड़ टीम में शामिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 14099/197

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.