सेवा सेतु से आसान हुई शासकीय सेवाओं तक पहुंच, डिजिटल व्यवस्था से घर के पास मिल रहीं सुविधाएं

रायपुर

छत्तीसगढ़ शासन की सेवा सेतु व्यवस्था नागरिकों को शासकीय सेवाएं सहज, सरल और सुलभ तरीके से उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। डिजिटल प्रणाली के माध्यम से अब नागरिकों को अपने नजदीकी सेवा सेतु एवं अटल डिजिटल सेवा केंद्रों में ही विभिन्न प्रमाण पत्रों सहित अनेक शासकीय सेवाओं का लाभ मिल रहा है। इससे लोगों का समय और श्रम बच रहा है तथा शासकीय सेवाओं तक उनकी पहुंच आसान हो रही है।

कोरिया जिले के ग्राम खरवत में सेवा सेतु व्यवस्था से स्थानीय नागरिकों को मिल रही सुविधा इसके उदाहरण के रूप में सामने आई है। गांव निवासी  पवन लाल की पुत्री दुर्गावती का अन्य पिछड़ा वर्ग जाति प्रमाण पत्र सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से बनाया गया। इसी गांव के  कृष्ण कुमार राजवाड़े ने अपनी पुत्री डिम्पल का आय प्रमाण पत्र भी सेवा सेतु केंद्र से बनवाया। स्थानीय स्तर पर प्रमाण पत्र उपलब्ध होने से दोनों परिवारों को सुविधा मिली और शासकीय प्रक्रिया आसान हुई।

ई-जिला प्रबंधक  राकेश ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन की सेवा सेतु व्यवस्था के अंतर्गत नागरिकों को सैकड़ों प्रकार की शासकीय सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इन सेवाओं का सुचारु संचालन सुनिश्चित करने के लिए जिले के सेवा सेतु केंद्र संचालकों और ऑपरेटरों को विभिन्न सेवाओं तथा आवेदन प्रक्रियाओं के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया है।

उन्होंने बताया कि नागरिक अपने नजदीकी सेवा सेतु एवं अटल डिजिटल सेवा केंद्रों में पहुंचकर उपलब्ध सेवाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं। डिजिटल माध्यम से आवेदन और सेवाओं की प्रक्रिया स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होने से नागरिकों को सहूलियत मिल रही है।

सेवा सेतु व्यवस्था शासन और नागरिकों के बीच डिजिटल माध्यम से जुड़ाव को मजबूत कर रही है। प्रमाण पत्रों सहित विभिन्न शासकीय सेवाओं की स्थानीय स्तर पर उपलब्धता से आम लोगों का समय बच रहा है और उन्हें सुविधाजनक तरीके से सेवाओं का लाभ मिल रहा है।

 

More From Author

सेवा सेतु से आसान हुई शासकीय सेवाओं तक पहुंच, डिजिटल व्यवस्था से घर के पास मिल रहीं सुविधाएं

आज का राशिफल 31 अक्टूबर 2026: कुछ राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, इन जातकों को रहना होगा सतर्क

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 14099/197

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.