CM योगी ने राष्ट्रीय एकता दिवस की दी बधाई, बोले- राष्ट्रीय एकात्मता बनाए रखना हर भारतीय का कर्तव्य

राष्ट्रीय एकात्मता को अक्षुण्ण बनाए रखना प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'एक्स' पर पोस्ट कर दी राष्ट्रीय एकता दिवस की बधाई

मुख्यमंत्री ने आधुनिक भारत के शिल्पकार, 'लौह पुरुष', 'भारत रत्न' सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर किया नमन

2017 से पहले उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय एकात्मता की भावना को कमजोर कर सामाजिक समरसता को पहुंचाया गया आघात: मुख्यमंत्री

लखनऊ
 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आधुनिक भारत के शिल्पकार, 'लौह पुरुष', 'भारत रत्न' सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने समस्त प्रदेश वासियों को 'राष्ट्रीय एकता दिवस' की हार्दिक बधाई दी। 

लौहपुरुष का जीवन देता है 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' के संकल्प को साकार करने की प्रेरणा
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार साहब का जीवन इस शाश्वत सत्य का उद्घोष है कि राष्ट्र की शक्ति उसकी एकता और एकता का सामर्थ्य 'राष्ट्र प्रथम' के भाव में निहित है। मां भारती की सेवा को समर्पित उनका जीवन हमें 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' के संकल्प को साकार करने की प्रेरणा देता है।

सरदार पटेल ने राष्ट्रीय एकात्मता के लिए समर्पित किया जीवन
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस राष्ट्रीय एकात्मता के लिए 'भारत रत्न' लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी ने अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया, उसे अक्षुण्ण बनाए रखना प्रत्येक भारतीय का पावन कर्तव्य है।

हमारी सरकार ने सुशासन को आधार बनाकर सामाजिक समरसता को किया सुदृढ़ 
मुख्यमंत्री ने लिखा कि वर्ष 2017 से पूर्व उत्तर प्रदेश में तुष्टीकरण, जातिवाद व परिवारवाद की राजनीति ने समाज को बांटने का कार्य किया और राष्ट्रीय एकात्मता की भावना को कमजोर कर सामाजिक समरसता को आघात पहुंचाया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के यशस्वी मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार ने इस परिस्थिति को बदला। हमने 'राष्ट्र प्रथम' की भावना और 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' के मंत्र को सुशासन को आधार बनाकर सामाजिक समरसता को सुदृढ़ किया तथा श्रद्धेय सरदार पटेल जी की अमूल्य विरासत को 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' के संकल्प से जोड़ा।

'राष्ट्र प्रथम, सदैव प्रथम' के अटल संकल्प का बनें प्रतीक 
मुख्यमंत्री ने लिखा कि इसी संकल्प को जन-जन की चेतना और आचरण में उतारने का सामूहिक अवसर है- श्रद्धेय सरदार पटेल जी की जयंती एवं 'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर आयोजित 'रन फॉर यूनिटी'। आइए, इस 'एकता दौड़' में सहभागी बनें। हमारा हर कदम राष्ट्र की अखंडता के प्रति समर्पण और 'राष्ट्र प्रथम, सदैव प्रथम' के अटल संकल्प का प्रतीक बने।

जय हिंद।

More From Author

राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक

मुख्यमंत्री योगी ने दिलाई राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ, ‘पटेल स्मारिका 2026’ का किया विमोचन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 14151/1

RO No. 14151/1

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.