छत्तीसगढ़ में नगरीय प्रशासन विभाग ने जारी की तबादला सूची, कई अधिकारी-कर्मचारी इधर से उधर

रायपुर.

छत्तीसगढ़ में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य शासन ने 50 से अधिक कर्मचारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी है। इस फेरबदल में मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO), राजस्व निरीक्षक और लेखापाल सहित विभिन्न पदों पर कार्यरत कर्मचारियों को इधर से उधर किया गया है।

जारी आदेश के मुताबिक, रायपुर नगर निगम के जोन कमिश्नर विनोद कुमार पाण्डेय को नगर पालिका परिषद बलौदाबाजार भेजा गया है। वहीं पूजा पिल्ले को मंदिर हसौद से रायपुर नगर निगम में नई जिम्मेदारी दी गई है।

53 कर्मचारियों के नाम आदेश में शामिल
विभाग की ओर से जारी आदेश 30 अक्टूबर 2026 का है। इसमें कुल 53 अधिकारियों और कर्मचारियों के नाम शामिल हैं। सूची में मुख्य नगर पालिका अधिकारी, प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी, राजस्व निरीक्षक, लेखापाल, सहायक राजस्व निरीक्षक और अन्य कर्मचारियों के ट्रांसफर किए गए हैं। कई कर्मचारियों को नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों में नई जिम्मेदारी दी गई है।

7 दिन के भीतर संभालना होगा नया कार्यभार
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि ट्रांसफर किए गए अधिकारी-कर्मचारियों को वर्तमान पोस्टिंग स्थल से नवीन पदस्थापना स्थल पर सात दिन के भीतर कार्यभार ग्रहण करना होगा। तय समय में कार्यभार ग्रहण नहीं करने पर संबंधित कर्मचारी का वेतन आहरित नहीं किया जाएगा। आदेश में प्रतिनियुक्ति भत्ते और कुछ पूर्व आदेशों में संशोधन का भी उल्लेख किया गया है।

इन निकायों में हुआ फेरबदल
आदेश के अनुसार बलौदा बाजार, जांजगीर-नैला, सक्ती, बांकीमोंगरा, मनेंद्रगढ़, पिपरिया, पंडरिया, सीतापुर, डौंडीलोहारा, कुर्रा, पिथौरा, कवर्धा, सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर, रायगढ़, अम्बिकापुर, चांपा, रतनपुर, बिलासपुर, भाटापारा, धमतरी सहित कई नगरीय निकायों में कर्मचारियों की नई पोस्टिंग की गई है। इस प्रशासनिक फेरबदल से नगरीय निकायों में कामकाज की जिम्मेदारियों में बदलाव होगा। आदेश में शामिल सभी 53 अधिकारियों-कर्मचारियों की नामवार जानकारी नीचे दी गई सरकारी सूची में देखी जा सकती है।

More From Author

योगी सरकार के 30 लाख दीप प्रज्ज्वलन के संकल्प से जुड़ेगी देश-दुनिया के रामभक्तों की श्रद्धा, डिजिटल सहभागिता से और व्यापक होगा दीपोत्सव

‘एक करोड़ से अधिक हिंदू वोटरों के नाम कटे’, मतदाता सूची को लेकर CM योगी ने उठाए सवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 14151/1

RO No. 14159/77

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.