मुंबई में नाबालिग से गैंगरेप का मामला, पवई पुलिस ने छह लोगों को पकड़ा

मुंबई
 मुंबई के पवई इलाके में 15 साल की एक नाबालिग लड़की के साथ छह लोगों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि उन्होंने बताया कि घटना के 24 घंटे के भीतर ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अधिकारियों ने कहा कि पीड़िता की ओर से शिकायत दायर करने के 24 घंटे के अंदर ही मुंबई पुलिस की टीमों ने कई जगहों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई में सभी आरोपियों को पकड़ लिया गया है।

तस्वीर वायरल करने की धमकी
पुलिस के अनुसार, यह घटना 27 और 28 अक्टूबर के बीच की है। अधिकारियों ने बताया कि मुख्य आरोपी अपने चार साथियों के साथ मिलकर नाबालिग को साकी विहार रोड पर एक बेकरी के पीछे खाली और सुनसान जगह पर ले गए। इसके बाद उसका शोषण किया। घटना के बाद आरोपियों ने पीड़िता को धमकी दी कि अगर उसने पुलिस या अपने परिवार को इस बारे में बताया तो वे उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे।

पहले भी की थी छेड़छाड़
अधिकारियों ने बताया कि इसी मामले से जुड़ी एक और घटना में, एक अन्य आरोपी ने पवई में पाइपलाइन के पास पीड़िता को रोका और उसके साथ छेड़छाड़ व यौन उत्पीड़न किया था। इस घटना के बाद पीड़िता सदमे में आ गई। वो 29 अक्टूबर की सुबह अपने परिवार के साथ पवई पुलिस स्टेशन पहुंची और पुलिस को सारी बातें बताई।

पुलिस ने दर्ज किया मामला
पुलिस ने मामले की गंभीरता से लेते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(1) और 74 के तहत मामला दर्ज कर लिया। इसके साथ ही पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी जोड़ दी। जांचकर्ताओं के अनुसार, गिरफ्तार किए गए छह लोगों में से किसी का भी पहले से कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। 

इस बीच पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए मुंबई के केईएम अस्पताल भेजा गया है। अधिकारियों ने बताया कि सीनियर अधिकारियों की देखरेख में इस मामले की जांच चल रही है।

More From Author

अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों के लिए प्रदेश में 16 नवीन छात्रावास स्वीकृत

‘वोकल फॉर लोकल’ का दिया संदेश, पंडरी बाजार में स्थानीय विक्रेताओं से खरीदे मिट्टी के दीये

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 14151/1

RO No. 14159/77

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.