WhatsApp पर अननोन कॉल्स से मिलेगा छुटकारा, स्पैम कॉल हमेशा के लिए बंद करने का तरीका जानें

मुंबई 

WhatsApp अपने यूजर्स को बेहतर एक्सपीरियंस देने के लिए तेजी से अपने प्लेटफॉर्म में नए-नए फीचर्स जोड़ रहा है। वॉट्सऐप ने बताया कि अब वे वॉट्सऐप पर आने वाले अनजान कॉल्स के लिए बारे में ज्यादा जानकारी दिखाएगा, जिससे आपको सुरक्षित रहने में मदद मिलेगा और आप ऑनलाइन होने वाले स्कैम से भी बच पाएंगे। वॉट्सऐप पर आने वाले अनजान कॉल्स से लगभग सभी यूजर्स परेशान हैं। जालसाजों ने भी वॉट्सऐप को ठगी का नया अड्डा बना लिया है, जो वे अलग-अलग तरीकों से लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं। अगर आप सतर्क नहीं है, तो ठग आपको आसानी से शिकार बना सकते हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं कि वॉट्सऐप क्या नया अपडेट लेकर आया है और कैसे अनजान कॉल्स को साइलेंस कर सकते हैं।

अपने ऑफिशियल वॉट्सऐप अकाउंट के जरिए कंपनी ने अपने नए अपडेट के बारे में बताया है। वॉट्सऐप के अनुसार, "जिसके पास भी आपका फोन नंबर है, वह आपको WhatsApp पर कॉल कर सकता है। लेकिन अनजान कॉलर कोई ऐसा व्यक्ति भी हो सकता है जिससे आपकी पहले कभी बात नहीं हुई है, जिसे आपने अपने कॉन्टैक्ट्स में सेव नहीं किया है, या फिर यह कोई संदिग्ध नंबर हो सकता है। जब आपको किसी अनजान व्यक्ति की कॉल आती है, तो हम आपको कुछ जानकारी दिखाते हैं, जिससे आप तय कर सकते हैं कि आपको क्या करना है। इस जानकारी से आपको पता चल जाएगा कि वह व्यक्ति आपके कॉन्टैक्ट्स में नहीं है, क्या आप दोनों किसी कॉमन ग्रुप में हैं, और उसका फोन नंबर किस देश में रजिस्टर्ड है।"

इन जानकारियों को देखकर आप तय कर सकते हैं कि आपको कॉल का जवाब देना चाहिए, फोन नंबर को ब्लॉक करना चाहिए, या अपनी प्राइवेसी सेटिंग बदलकर अनजान कॉल करने वालों की कॉल को साइलेंट कर देना चाहिए।

अनजान कॉलर्स की कॉल्स को साइलेंस करने का मतलब है कि आप उन बातचीत पर ध्यान दे सकते हैं जो आपके लिए मायने रखती हैं, साथ ही अपनी प्राइवेसी भी बनाए रख सकते हैं और अनजान कॉन्टैक्ट्स को रोक सकते हैं।

आप अनजान कॉल्स को हमेशा के लिए साइलेंट कर सकते हैं, चलिए बताते हैं कैसे:

– सबसे पहले वॉट्सऐप ओपन करें और ऊपर दिखाई दे रहे थ्री डॉट्स पर क्लिक करें।

– अब सेटिंग्स में क्लिक करें। यहां आपको प्राइवेसी का ऑप्शन दिखेगा, उस पर टैप करें।

– अब नीचे स्क्रॉल करें, यहां कॉल्स का ऑप्शन दिखेगा और पर टैप करें।

– यहां आपको 'Silence unknown callers' का ऑप्शन दिखाई देगा। इसे टॉगल करके ऑन कर दें। बस हो गया काम।

अब अननोन कॉल आने पर आपको फोन रिंग नहीं करेगा। आप 'कॉल्स' टैब और अपने नोटिफिकेशन्स में अनजान कॉलर की साइलेंस की गई कॉल्स देख सकते हैं, लेकिन आपका फोन रिंग नहीं करेगा। आप 'कॉल्स' टैब से ही उस अनजान कॉलर को वापस कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा, आप चैट के अंदर 'साइलेंस किए गए अनजान कॉलर' वाले मैसेज पर भी टैप कर सकते हैं। (ध्यान दें: अगर आप साइलेंस किए गए कॉलर को कॉल या मैसेज करते हैं, तो भविष्य में आप उनकी कॉल्स को साइलेंस नहीं कर पाएंगे।)

More From Author

तालिबान से बचकर अमेरिका पहुंचे अफगानी अब लौटेंगे अपने देश, 2 नवंबर को रवाना हो सकती है पहली फ्लाइट

Stock Market Holidays: नवंबर में निवेशकों को झटका! 11 दिन नहीं होगा कारोबार, जानें कब खुलेगा बाजार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 14151/1

RO No. 14159/77

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.